एक्सप्लोरर

रायपुर एयरपोर्ट पर बिजली गिरने से नेविगेशन सिस्टम फेल, 4 फ्लाइट्स कैंसिल, 6 डायवर्ट

Raipur News: खराब मौसम के चलते आंधी तूफान के दौरान बिजली गिरने से रायपुर एयरपोर्ट के नेविगेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी. जिसके चलते कई फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा.

रायपुर एयरपोर्ट पर नेविगेशन सिस्टम की खराबी के कारण बुधवार (11 सितंबर) को 4 फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा. वहीं करीब 6 फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं. जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक बुधवार (11 सिंतबर) को खराब मौसम के चलते आंधी तूफान के दौरान बिजली गिरने से रायपुर एयरपोर्ट के नेविगेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी. जिसके चलते दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और इंदौर की फ्लाइट्स डायवर्ट करनी पड़ी थीं. एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक मौसम और विजिबिलिटी में सुधार के बाद अब उड़ानों का संचालन सामान्य हो गया है.

दिल्ली-रायपुर फ्लाइट भोपाल डायवर्ट, यात्रियों का हंगामा

बुधवार को दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-5138 को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा. डायवर्ट फ्लाइटके कुल 170 यात्री थे. जिसमें से ज्यादातर रायपुर और दुर्ग के रहने वाले थे. यात्रियों में दुर्ग के सांसद विजय बघेल भी शामिल थे. 

भोपाल एयरपोर्ट पर कुछ देर रुकने और रिफ्यूलिंग के के बाद फ्लाइट के करीब 10:30 बजे दिल्ली के लिए दोबारा उड़ान भरी और रात करीब 11:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई. जब यात्रियों को ये बताया गया कि उन्हें अगली सुबह रायपुर भेजा जाएगा तो यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया.

गुरुवार दोपहर दिल्ली से रायपुर पहुंचे यात्री

बुधवार को डायवर्ट की गई दिल्ली रायपुर फ्लाइट के यात्रियों को रायपुर वापस भेजने के लिए इंडिगो ने गुरुवार दोपहर फ्लाइट 6E-9056 में सीटें अलॉट की थी. इस फ्लाइट ने दोपहर 12:40 बजे दिल्ली से उड़ान भरी और करीब 2:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई. दिल्ली से रायपुर पहुंचे लोगों ने इंडिगो के खिलाफ नाराजगी जाहिर की.

तकनीकी खराबी हुई ठीक, उड़ानों का संचालन हुआ सामान्य

वहीं रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक मौसम की खराबी और बिजली गिरने के चलते नेविगेशन सिस्टम में आई खराबी को दुरुस्त कर लिया गया है. एयरपोर्ट डायरेक्टर के मुताबिक गुरुवार दोपहर से रायपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य हो गया है.

विनीत पाठक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं. वे एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय (एमपी-सीजी), बंसल न्यूज़, हिंदी खबर और पंजाब केसरी में काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget