एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: सातों दिन 24 घंटे खुला रहता है छत्तीसगढ़ का ये हाईटेक पुस्तकालय, सदस्यों को मिलती हैं सुविधाएं

Chhattisgarh News: रायपुर में एनआईटी के पास नालंदा पुस्तकालय की सबसे बड़ी खासियत सातों दिन 24 घंटे खुला रहना है. सदस्यता लेने के बाद छात्र दिन रात पढ़ाई कर सकते हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ का सबसे हाईटेक पुस्तकालय नालंदा परिसर यूथ हब के रूप में विकसित हो रहा है. रोजाना सैकड़ों की संख्या में युवा किताब पढ़ने के लिए आते हैं. इसमें सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों का एक बड़ा सेट उपलब्ध है. पुस्तकालय विशेष रूप से सीजी पीएससी और यूपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खास माना जा रहा है. राजधानी रायपुर में एनआईटी के पास 6 एकड़ पर फैले करीब 18 करोड़ की लागत से वर्ल्ड क्लास सुविधा युक्त नालंदा परिसर का निर्माण किया गया है. बहु मंजिला पुस्तकालय की स्थापना जून 2018 में की गई है. इस पुस्तकालय की सबसे बड़ी खासियत सातों दिन 24 घंटे खुला रहना. सदस्यता लेने के बाद छात्र दिन रात पढ़ाई कर सकते हैं. 

नालंदा पुस्तकालय में इंडोर और आउटडोर रीडिंग की व्यवस्था

सड़क किनारे हरियाली से भरपूर पुस्तकालय में अबतक 7 हजार छात्र पढ़ कर निकल चुके हैं और 200 से अधिक छात्र सीजी पीएससी और यूपीएससी में सलेक्ट हो चुके हैं. बीते वर्ष हुए सीजी पीएससी 2020 के टॉप 10 में से टॉप 6 नालंदा पुस्तकालय से पढ़कर बने हैं. पुस्तकालय में पढ़ने के लिए इंडोर और आउटडोर रीडिंग की व्यवस्था की गई है. एक ही समय पर 1000 लोग अध्ययन कर सकते हैं. वर्तमान में 700 से अधिक छात्र रोजाना पढ़ने के लिए आते हैं. नालंदा पुस्तकालय की लाइब्रेरियन डॉ मंजुला जैन ने बताया कि नालंदा लाइब्रेरी की संरचना काफी खूबसूरत बनाई गई है. इंडोर अध्ययन के लिए बने जी प्लस टू टॉवर को 'यूथ टॉवर' नाम दिया गया है.

इस टॉवर के भूतल में लाइब्रेरी बनायी गई है. उसके लिए 1.5 करोड़ रुपए की लागत से कई विषयों की 50 हजार पुस्तकें खरीदी गई हैं. सभी पुस्तकों में चिप लगाई गई है. पुस्तकालय के सदस्य आईडी कार्ड से खुद बुक प्राप्त कर सकते हैं. बिना आईडी के बुक लेकर लाइब्रेरी से बाहर नहीं जाया जा सकता, तुरंत गेट में अलार्म बजने लगता है. पहले और दूसरे तल के साथ ही इसके छत में अध्ययन के लिए बैठक की व्यवस्था बनाई गई है. इसमें सेकेंड फ्लोर में ई लाइब्रेरी बनाया गया है.

BPL कार्डधारकों के लिए मासिक शुल्क 200 रुपए रखा गया

ई लाइब्रेरी के 112 हाइटेक कम्प्यूटर में इंटरनेट कनेक्शन से ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा है. सदस्यों की एंट्री के लिए आरएफ आईडी कार्ड की व्यवस्था की गई है. लाइब्रेरी में सदस्यता के लिए छात्रों को आसान प्रार्किया से गुजरना होता है. एक आवेदन फॉर्म पर आधार कार्ड, बैंक डिटेल्स के साथ शुल्क जमा करना होता है. गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के सदस्यों का मासिक शुल्क 200 रुपए है जबकि अन्य सदस्यों के लिए 500 रुपए. सदस्यता के समय छात्रों को कौशलमनी के रूप में 2500 रुपए जमा करना होता है और रिफंडेबुल है. 

Sri Aurobindo की 150 वीं जयंती मनाने के लिए बनी समिति की बैठक में शामिल हुए PM Modi, हुआ ये फैसला

ABP C Voter Survey: पंजाब में CM की पसंद कौन? चरणजीत चन्नी, अमरिंदर सिंह, सुखबीर बादल या अरविंद केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget