एक्सप्लोरर

Jashpur: जशपुर जिले में हाथी का उत्पात, शौच के लिए निकले व्यक्ति को सूंड में लपेटकर पटका, आईं गंभीर चोटें

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दंतैल हाथी ने घर के बगल शौच के लिए निकले एक व्यक्ति को सूंड से उठाकर पटक दिया. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जशपुर (Jashpur) जिले में दंतैल हाथी ने शौच के लिए निकले एक व्यक्ति को बुरी तरह घायल कर दिया है. हालांकि, वन विभाग की तत्परता से घायल व्यक्ति की जान बच गई. जिले में ही प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घायल व्यक्ति के साथ वन विभाग के एक कर्मचारी को भी भेजा गया है. इनके द्वारा बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है. यह मामला कांसाबेल तहसील अंतर्गत बटाईकेला गांव है. 

घर के बगल ही हाथी ने उटाकर पटका
बटाईकेला के आश्रित ग्राम टोंगरीटोला निवासी श्रवण चौहान पिता गुनु राम शौच के लिए घर के समीप तालाब की ओर निकले थे. उसी दौरान उसका सामना एक दतैल हाथी से हो गया. इससे पहले की वह कुछ समझ पाता दंतैल हाथी ने उसे अपनी सूंड से उठाकर पटक दिया. इससे दर्द होने पर वह चिल्लाने लगा उसकी आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे. उनके पहुंचने तक हाथी वहां से भाग निकला था. घायल अवस्था में श्रवण को कांसाबेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया.

इलाके में फैली दहशत
बताया गया कि हाथी के हमले से श्रवण के गर्दन और सिर पर चोंट लगी है. कांसाबेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए अम्बिकापुर रेफर कर दिया है. वहां उनका इलाज चल रहा है. वन विभाग के कर्मचारी फिरोज, श्रवण के साथ अम्बिकापुर में मौजूद हैं. जो उनका बेहतर इलाज कराने की कोशिश में लगे हुए हैं. फिलहाल, श्रवण पर हमला करने वाला हाथी किस ओर गया इसकी जानकारी वन विभाग को भी नहीं है. वन विभाग उस हाथी की तलाश कर रहा है. वहीं क्षेत्र में हाथी की वजह से दहशत फैल गई है.

डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि हाथी ने एक व्यक्ति पर हमला किया था लेकिन अब वह ठीक है, कितने हाथी थे ये बता पाना संभव नहीं है. क्योंकि वो सीतापुर की ओर से आए थे जो सीमावर्ती क्षेत्र में है.

यह भी पढ़ें:

Bastar News: नक्सली संगठन में भर्ती करने वाले पांडु ने किया सरेंडर, 22 बड़ी वारदातों में रहा है शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget