एक्सप्लोरर

Dhamtari Murder Case: धमतरी में दोस्तों ने दोस्तों को उतारा मौत के घाट, चोरी के पैसों के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद

Double Murder Case: धमतरी पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की वजह चोरी की रकम का आपसी बंटवारे में हुआ विवाद बताया जा रहा है.

Double Murder Case in Dhamtari: धमतरी जिले में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है. तीन दोस्तों ने ही मिलकर अपने दो दोस्तों को मौत के घाट उतारा था. एक दोस्त की लाश को पुल के नीचे फेंका और दूसरे दोस्त की लाश को महानदी के रेत में दफना दिया. तीनों आरोपी दोस्तों को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोहरे हत्त्या की वजह चोरी की रकम का आपसी बंटवारे में हुआ विवाद बताया जा रहा है.

3 दोस्तों ने मिलकर की थी 2 दोस्तों की हत्या

एसपी प्रशांत ठाकुर ने बताया कि 25 मई को सिहावा थाना क्षेत्र में एक डेड बॉडी मिली थी. मामले की तफ्तीश के दौरान पता चला कि मृतक चारामा का रहने वाला था और तीन दोस्तों ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. जांच में आगे खुलासा हुआ है कि तीनों ने एक अन्य दोस्त को भी मौत के घाट उतारकर शव को नदी किनारे दफना दिया था. हत्या का कारण पैसे का लेनदेन था. दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.

पुलिस ने किया दोहरे हत्याकांड का खुलासा

आरोपी ईमामुद्दीन खान, दयाशंकर तिवारी और नूतन ध्रुव ने मिलकर हत्या करने की योजना बनाई. नूतन ध्रुव योजना के अनुसार 25 मई को युगल किशोर देवांगन और तरुण यादव को घर से रुपये देने की बात कहते हुए नगरी ले गया. नगरी में पांचों दोस्त एक साथ हो गए. नूतन को छोड़कर सभी ने जमकर शराब पी. दुकान से दुबारा शराब खरीदकर सभी लोग देउरपारा कर्णेश्वर मंदिर क्षेत्र के श्मशान घाट पर रात आठ बजे पहुंचे और फिर सभी शराब का सेवन किया.

Bastar News: नक्सलियों के गढ़ में ग्रामीणों के लिए देवदूत साबित हो रहे हैं CRPF जवान, ऐसे बचाई महिला की जान

नशे में धुत युगल किशोर देवांगन गाली-गलौज करने लगा. ईमामुद्दीन ने कुछ दूर जंगल की ओर ले जाकर एक बार चाकू से हमला किया और गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी आरोपित ने नूतन और दयाशंकर तिवारी को दी. इधर तरुण यादव को दोनों ने शराब पिलाकर मदहोश कर दिया था. तीनों ने तरुण को भी जंगल की ओर ले जाकर फिल्मी अंदाज में चाकू से बारी-बारी हमला किया और गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपियों ने मृतक तरुण यादव के शव को बाइक से 50 मीटर घसीटते हुए सोनामगर पुल के नीचे फेंक दिया.

दोस्त की लाश लेकर शराब भट्टी पहुंचे आरोपी

इस दौरान मृतक अर्द्धनग्न था. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों साढ़े आठ बजे फिर घटनास्थल पर मिले. इधर ईमामुद्दीन ने अपनी बाइक क्रमांक सीजी 19-9335 पर युगल किशोर देवांगन की लाश को रखा और पीछे नूतन को बिठाकर धमतरी के लिए निकले. नगरी पहुंचने पर आरोपित ईमामुद्दीन शव को बाइक में रखे हुए शराब खरीदकर फिर शराब का सेवन किया. इस बीच रास्ते में आरोपियों ने हाईवे पेट्रोलिंग और अर्जुनी पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन को देखा तो बाइक कोलियारी की ओर मोड़ते हुए अमेठी ले गए. नदी के किनारे बाइक को रोका और घसीटते हुए युगल किशोर के शव को महानदी किनारे दफना दिया. इस बीच मृतक के कपड़े और ईमामुद्दीन ने खून से सने अपने कपड़े को कानीडबरी मोड़ के पास जला दिया. उसके बाद टावेल पहनकर आरोपी घर पहुंचे.

Chhattisgarh News: ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र के लिए नहीं लगाना होगा RTO का चक्कर, करना होगा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Living Room Home Tips: सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget