एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: 'अग्निपथ' को लेकर भड़के सीएम बघेल, कहा- नौजवानों को सैनिक नहीं, चौकीदार बनाना चाहती है सरकार

Agneepath Scheme: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘अग्निपथ योजना’ को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने अग्निपथ योजना को देश और फौज के लिए घातक बताया है.

Bhupesh Baghel News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने तीनों सेनाओं में भर्ती की नयी अल्पकालिक ‘अग्निपथ योजना’ (Agneepath Scheme) को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के सभी नौजवानों को चौकीदार बनाने का प्रयास किया जा रहा है. सीएम ने कहा कि रेलवे में भर्ती बंद है. अग्निपथ योजना का जिक्र करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केवल चार साल के भर्ती कर रहे हैं, ये सब नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना देश और फौज के लिए घातक है.

‘अग्निपथ योजना’ के खिलाफ यहां आयोजित कांग्रेस के ‘सत्याग्रह’ में शामिल हुए बघेल ने यह दावा भी किया कि इस योजना से युवाओं का भविष्य, देश की सीमा और सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी.

सीएम बघेल ने कहा, ‘‘हिंदुस्तान की सीमाओं की रक्षा करने वालों के साथ केंद्र सरकार अपमानजनक व्यवहार कर रही है. इस योजना से युवाओं का भविष्य, देश की सीमा और सुरक्षा खतरे में है.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सभी नौजवानों को सैनिक नहीं, चौकीदार बनाना चाहती है.

ईडी की कार्रवाई पर उठाये सवाल

सीएम बघेल ने ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘‘महंगाई, बेरोजगारी और राफेल घोटाले के खिलाफ राहुल गांधी ने आवाज उठाई, यही कारण है कि उनकी आवाज को केंद्र सरकार बंद करना चाहती है. बीजेपी  कांग्रेस को कमजोर करना चाहती है, इसलिए ईडी के माध्यम से राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी  का एकमात्र उद्देश्य उस आवाज को बंद कर देना है, जो देश के दबे कुचले, शोषित लोगों की आवाज बन गयी है.’’

इसे भी पढ़ें:

Petrol-Diesel Price Today: आज पेट्रोल-डीजल का कितना चढ़ा या गिरा भाव, जानें- दिल्ली सहित इन राज्यों के प्रमुख शहरों में क्या है तेल का रेट

Chhattisgarh News: बस्तर में बढ़ रही तेल की कमी की समस्या, 40 से ज्यादा पंपों पर हुई किल्लत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget