एक्सप्लोरर

Surajpur News: प्यार में चली गोली, सूरजपुर में प्रेमिका को गोली मार प्रेमी ने कर ली खुदकुशी, जानें पूरा मामला

Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मार कर खुद भी खुदकुशी कर ली. छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां जानें पूरा मामला.

Surajpur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सूरजपुर (Surajpur) से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. सुबह-सुबह एक प्रेमी कॉलेज में पढ़ने गई छात्रा से मिलने पहुंचा. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद प्रेमी ने छात्रा को गोली मार दी, फिर खुद के भी सिर पर गोली मार ली.

इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. गोली लगने के बाद छात्रा वहीं पर गिर गई. छात्रा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अम्बिकापुर (Ambikapur) रेफर कर दिया गया. जहां उसका उपचार जारी है. मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है.

जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सूरजपुर जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर प्रेमनगर थानाक्षेत्र के ग्राम केदारपुर निवासी अनामिका (20 वर्ष) बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है, जिससे केदारपुर का ही रहने वाला युवक संजय भगत (27 वर्ष) एकतरफा प्यार करता था. 

शनिवार सुबह करीब 10 बजे छात्रा प्रेमनगर में स्थित कॉलेज में पढ़ने गई थी और क्लास खत्म होने के पश्चात कॉलेज के बगल में ही स्थित गोंडवाना भवन के शेड के नीचे अपनी सहेलियों के साथ बैठी हुई थी. उसी वक्त संजय भगत वहां पहुंचा और छात्रा से बातचीत करने लगा.

Fagun Mela: छत्तीसगढ़ के इस जिले में विश्व प्रसिद्ध फागुन मेला की हुई शुरुआत, 10 दिन की अद्भुत रस्मों के बाद ऐसे होता है खत्म

इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी. इसके बाद संजय भगत के अपने पास रखे कट्टे से छात्रा के पेट में गोली मार दी, गोली लगने से छात्रा वहीं बेहोश होकर गिर गई, वहीं छात्रा पर गोली चलाने के बाद युवक ने अपने सिर पर गोली मार ली. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

जहां घटना हुई उस जगह के आसपास बैठी अन्य छात्राओं ने शोर मचाया तो कॉलेज के अन्य छात्र मौके पर पहुंचे. जिन्होंने तत्काल एंबुलेंस को फोन किया और गंभीर रूप से घायल छात्रा को प्रेमनगर अस्पताल भिजवाया.

वहीं प्रेमनगर अस्पताल के डाक्टरों ने छात्रा के बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अम्बिकापुर रेफर कर दिया. जहां छात्रा का उपचार किया जा रहा है. बताया जा रहा है उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

पुलिस ने क्या कहा?
इस घटना की जानकारी प्रेमनगर पुलिस को दी गई, सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है. इस संबंध में सूरजपुर एडिशनल एसपी हरीश राठौर ने बताया कि, युवक ने जिस छात्रा को गोली मारी है, वह उसकी प्रेमिका थी. युवक ने भी खुदकुशी कर ली है. छात्रा को इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें:

Dantewada Fagun Mela: छत्तीसगढ़ के इस जिले में विश्व प्रसिद्ध फागुन मेला की हुई शुरुआत, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget