एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों, दिव्यांगजन और ट्रांसजेंडर के लिए हेल्पलाइन शुरू, जानें कैसे ले सकते हैं लाभ?

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और ट्रांसजेंडर के लिए आपातकालीन स्थिति में जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नई हेल्पलाइन शुरू की गई है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद अब बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को आपातकालीन स्थिति में जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नई हेल्पलाइन सुविधा शुरू की गई है. इस सुविधा के जरिये मेडिकल सहायता,पेंशन के साथ ही विभिन्न योजनाओं में आ रही दिक्कतों का तत्काल समाधान किया जाएगा. महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इस नई सेवा का विधिवत शुभारंभ कर दिया है. इस नई हेल्पलाइन सुविधा का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है.

रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया जाएगा

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के अनुमोदन पर हर वर्ष लगभग 10 हजार दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल सहित अन्य पुनर्वास उपकरण वितरित किए जाएंगे. इसी प्रकार 15 हजार दिव्यांगजनों को उनके रूचि के मुताबिक रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया जाएगा. इनमें 5-5 हजार अस्थि बाधित, दृष्टि बाधित और मुक बधिर दिव्यांगजनों को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण देने की कार्ययोजना बनाई गई है.

बुजुर्ग, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य स्थापना दिवस से बुजुर्गों, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर के लिए हेल्पलाइन नम्बर 155326 और टोल फ्री नम्बर- 1800-233-8989 की सुविधा शुरू करने की घोषणा की थी. समाज कल्याण विभाग द्वारा इस सुविधा का संचालन प्रायोगिक तौर पर किया जा रहा था. अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर इसका शुभारंभ कर दिया गया है. इस नई सुविधा से महतारी एक्सप्रेस-102 और मेडिकल हेल्पलाइन 104 को भी जोड़ दिया गया है. इससे बुजुर्ग, दिव्यांग और तृतीयलिंग समुदाय (ट्रांसजेंडर) के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी.

टोल फ्री नंबर से इन सुविधाओं का ले सकते लाभ

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक नवम्बर से नई हेल्पलाइन सुविधा का ट्रायल चल रहा था. प्रतिदिन लगातार वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग पेंशन, विभागीय योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं. साथ ही तृतीय लिंग के व्यक्ति रोजगार और राज्य सरकार द्वारा उन्हें दिए जा रहे लाभों के बारे में पूछ रहे हैं. समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन और उभयलिंग व्यक्तियों के कल्याण और पुनर्वास के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं. हेल्पलाइन और टोल फ्री नम्बर के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ आपातकालीन सेवाएं, परामर्श, शिकायत, पेंशन भुगतान के निराकरण जैसी कई मदद ली जा सकती है.

इसे भी पढ़ें:

Durg Road Accident: सड़क हादसे में चौकी प्रभारी की मौत, ट्रक और बाइक में हुई थी जोरदार टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget