एक्सप्लोरर

Bastar: स्वतंत्रता दिवस से पहले बस्तर संभाग में नक्सलियों का उत्पात! कोटवार की हत्या, चस्पा किया पोस्टर, प्रशासन अलर्ट

Chhattisgarh Naxalites: बस्तर में स्वतंत्रता दिवस से पहले नक्सलियों ने दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया है. कोंडागांव में एक कोटवार की हत्या कर बीजापुर में सड़क उखाड़ी और पेड़ों पर पोस्टर चस्पा किया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) संभाग के दो जिलों में नक्सलियों ने स्वतंत्रता दिवस के पहले अपनी सक्रियता दिखाते हुए दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया है. इसमें एक कोटवार की मुखबिरी के शक में हत्या करने के साथ ही बीजापुर जिले के दरबा गांव के सड़क को दर्जनों जगह से काटकर रास्ता खत्म कर दिया है. साथ ही नक्सलियों ने रास्ते में बैनर पोस्टर लगाकर सड़क मरम्मत और खनिज परिवहन का विरोध भी किया है. वहीं नक्सलियों के उत्पात को देखते हुए बस्तर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है और संभाग के सभी पुलिस थाना, चौकी और पुलिस कैम्पों को भी अलर्ट  कर दिया है.

कोटवार को उतारा मौत के घाट
दरअसल, नक्सली 15 अगस्त को काला दिवस के रूप में मनाते हैं और स्वतंत्रता दिवस से पहले क्षेत्र में विभिन्न घटनाओं को अंजाम देते हैं. ऐसे में दो अलग-अलग जिलों में हुई घटनाओ के बाद पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है. बता दें कि, पहला मामला कोंडागांव जिले के बायनार थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस मुखबिरि के शक में एक कोटवार की नक्सलियों ने हत्या कर दी. कोंडागांव पुलिस नक्सल ऑपरेशन डीएसपी सतीश भार्गव ने बताया कि 12-13 अगस्त की दरमियानी रात 10 से 12 की संख्या में नक्सली बयानार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रंगागोंदी गांव पहुंचे. यहां उन्होंने गांव के कोटवार धर्मदास बघेल पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसकी निर्मम हत्या कर दी.

कोटवार की हत्या की जिम्मेदारी नक्सली संगठन के बयानार एरिया कमेटी ने ली है. नक्सलियों ने कोटवार पर आरोप लगाया है कि वह पुलिस के लिए मुखबिरी का काम करता था. इससे पहले भी साल 2014 में उसे चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसके बाद भी वह नहीं माना जिसके चलते उसकी हत्या की गई है. नक्सल ऑपरेशन डीएसपी सतीश का कहना है  कि घटना के बाद अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. साथ ही क्षेत्र में जवानों की गश्त बढ़ा दी गई है.

नक्सलियों ने चस्पा किया पोस्टर
वहीं दूसरी घटना बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के कुटरू थाना क्षेत्र की है. यहां केतुलनार से दरबा को जोड़ने वाली तीन किलोमीटर की सड़क को नक्सलियों ने रविवार की आधी रात को 8 से 10 जगह से काटकर रास्ता बंद कर दिया है. नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नाम यहां बैनर पोस्टर लगाया गया है. बैनर पोस्टर में नक्सलियों ने सड़क मरम्मत व खनिज परिवहन का विरोध किया है. घटना को लेकर एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि, नक्सलियों ने सड़क को कई जगह नुकसान पहुंचाया है और बैनर पोस्टर भी चस्पा किया है.

सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह पुलिस की टीम  मौके पर पहुंचकर बैनर पोस्टर को हटा दिया है. साथ ही रास्ते को बहाल करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बताया कि लगातार बैकफुट पर होने की वजह से नक्सली पूरी तरह से बौखलाए हुए हैं और अपने उपस्थिति दिखाने के लिए इस तरह की वारदातों का अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि घटना के बाद पूरे जिले में अलर्ट जारी करने के साथ जवानों की गश्त बढ़ा दी गई है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: चुनाव से पहले बघेल सरकार की बड़ी घोषणा, हर ब्लॉक में बनेगा 'जैतखाम', जानें पूरा समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget