एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: नक्सलियों ने बीजेपी नेता को उतारा मौत के घाट, टारगेट लिस्ट में थे शामिल

BJP leader Killed in Chhattisgarh: अस्पताल में इलाज के दौरान बीजेपी नेता ने दम तोड़ दिया. शादी समारोह में शामिल होने के लिए वो तोयनार गांव आए थे. शादी से निकलने वक्त हत्या कर दी गई.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बीजेपी नेता शुक्रवार (1 मार्च) को मौत के घाट उथार दिया. नक्सलियों ने बीजेपी नेता तिरुपति कटला पर जानलेवा हमला किया जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए. अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर धारदार हथियार से नक्सलियों ने हमला किया. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. कटला शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए थे. शादी समारोह से निकलते वक्त नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना तियानार थाना क्षेत्र की है. बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी जानकारी दी.

मंत्री ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया पर लिखा, "बीजापुर के बीजेपी नेता एवं जनपद सदस्य तिरुपति कटला जी के देवलोकगमन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ. शोकसंतप्त परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. "ॐ शांति"

नक्सलियों के टारगेट लिस्ट में थे कटला

तोयनार  थाना से महज 700 मीटर की दूरी पर नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया और चाकू से वारकर उन्हें जख्मी कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत जिला प्रशासन के सारे अधिकारियों से लेकर बीजेपी के कई बड़े नेता अस्पताल पहुंचे. कई सालों से तिरुपति कटला बीजेपी में सक्रिय थे. तोयनार से जनपद सदस्य निर्वाचित हुए थे और वह भी नक्सलियों के टारगेट  लिस्ट में थे. शुक्रवार को मौका देखकर नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी.

वारदात के बाद भागे नक्सलि

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव मुताबिक, शुक्रवार की शाम बीजेपी नेता  जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला तोयनार में एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे. यहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे. तभी तोयनार  थाना से करीब 700 मीटर की दूरी पर नक्सलियों के स्मॉल एक्शन टीम ने तिरुपति कटला को रुकवाया और उसके बाद अपने पास रखे धारदार चाकू से गले पर पेट पर और शरीर पर गंभीर रूप से वार किया. वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली भाग खड़े हुए. आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी बीजेपी नेता को एक निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन रक्त का रिसाव ज्यादा हो जाने की वजह से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. फिलहाल अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

बीते एक साल में 6 नेताओं की हत्या

बस्तर संभाग में बीते एक साल में बीजेपी नेता की हत्या का यह छठा मामला सामने आया है. इससे पहले नारायणपुर, सुकमा ,बीजापुर में अलग अलग वारदातों में बीजेपी नेताओं की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी. इस साल एक बार फिर बीजेपी नेता को टारगेट बनाते हुए मौका देखकर नक्सलियों ने जनपद सदस्य तिरुपति कटला की हत्या कर दी. घटना के बाद से दहशत का माहौल है. 

Chhattisgarh: कांग्रेस के पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ BJP ने लाया अविश्वास प्रस्ताव, क्रॉस वोटिंग से पलट गई बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget