एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: ED ने सीएम भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार और OSD से की पूछताछ, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई

ED Action in Chhattisgarh: भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि उनके सहयोगियों पर ईडी और आयकर विभाग के छापे राज्य सरकार को बदनाम करने और परेशान करने के दुर्भावनापूर्ण प्रयास हैं.

Chhattisgarh News: ईडी ने कथित अवैध सट्टेबाजी और जुआ ऐप से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bupesh Baghel) के एक राजनीतिक सलाहकार और एक ओएसडी (विशेष कार्य अधिकारी) से पूछताछ की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और ओएसडी मनीष बंछोर के बयान दर्ज किए.

बता दें कि, ईडी ने पिछले हफ्ते वर्मा और बंछोर दोनों के परिसरों पर छापे मारे थे. उसके बाद उन्हें स्थानीय ईडी कार्यालय में जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था. एजेंसी ने 'महादेव ऑनलाइन बुक' नामक कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें सहायक उप-निरीक्षक चंद्रभूषण वर्मा, कथित हवाला कारोबारी अनिल दम्मानी एवं उसके भाई सुनील दम्मानी और सतीश चंद्राकर शामिल हैं.

भूपेश बघेल ने लगाया साजिश का आरोप

आरोप है कि गिरफ्तार पुलिसकर्मी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जुड़े उच्च-पदस्थ अधिकारियों और नेताओं को प्रभावित करने के लिए वर्मा के साथ अपने संबंधों और दुबई से प्राप्त हवाला राशि का इस्तेमाल किया. इस कार्रवाई के तुरंत बाद बघेल ने आरोप लगाया था कि उनके सहयोगियों पर ईडी और आयकर विभाग के छापे राज्य सरकार को बदनाम करने और परेशान करने के दुर्भावनापूर्ण प्रयास हैं. विनोद वर्मा ने 24 अगस्त को संवाददाता सम्मेलन कर कहा था कि उनके पास गलत तरीके से कमाया गया एक पैसा भी नहीं है.

छत्तीसगढ़ में 72 मामलों में 400 गिरफ्तारी- सीएम बघेल

महादेव एप पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा कार्रवाई छत्तीसगढ़ में हुई है. अब तक 72 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 400 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. छत्तीसगढ़ में आनलाइन सट्टा एप का कोई आफिस नहीं है. इसके बावजूद राज्य सरकार की ओर से इस मामले भरपूर कार्रवाई हुई है.

Chhattisgarh: जब चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे से टकराए बीजेपी-कांग्रेस के नेता, देखें फिर क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget