एक्सप्लोरर

Ambikapur: जशपुर के बाद आज अम्बिकापुर पहुंचे आरएसएस चीफ मोहन भागवत, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत दोपहर क़रीब 12 बजे अम्बिकापुर पहुंचें. वो दोपहर 3:30 बजे सभा के लिए पीजी कालेज ग्राउण्ड पहुंचेंगे. यहां वो लोगों को संबोधित करेंगे.

Chhattisgarh: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज सरगुजा संभाग मुख्यालय में पहुंचेंगे. अपने दो दिवसीय अम्बिकापुर प्रवास में मोहन भागवत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. उनके आने के पहले संघ के पूरे प्रांतीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता अम्बिकापुर पहुंच चुके हैं. आरएसएस के सर संघचालक के अम्बिकापुर आने पर संभाग के सभी ज़िलों के स्वंयसेवक शहर में पथ संचलन करेंगे. जिसके बाद मोहन भागवत एक सभा को संबोधित करेंगे. 

3:30 पर सभा को करेंगे संबोधित.
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत दोपहर क़रीब 12 बजे अम्बिकापुर पहुंचे. यहां पहुंचने के बाद वो सीधे सरस्वती शिशु मंदिर महाविद्यालय परिसर में गए. वहीं पर  उनके दो दिनों तक रहने और खाने की व्यवस्था की गई है. पहले आरएसएस के प्रणव भवन में उनके रूकने की चर्चा थी. सरस्वती महाविद्यालय पंहुचने के बाद मोहन भागवत स्वयंसेवकों और महाविद्यालय के लोगों से मुलाकात करेंगे. मुलाकात और भोजन के बाद आरएसएस प्रमुख दोपहर 3:30 बजे सभा के लिए पीजी कालेज ग्राउण्ड पहुंचेंगे. यहां वो विभिन्न समाज के प्रमुखों से मुलाक़ात करेंगे. इस मुलाक़ात के बाद वो  लोगों को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम के बाद क़रीब 6 बजे शाम को वो वापस सरस्वती महाविद्यालय लौट जाएंगें. उनके सोने से पहले जो कार्यक्रम हैं, उसको आरएसएस के लोगों ने गोपनीय रखा है. हालांकि ये जानकारी ज़रूर मिली है कि,आरएसएस प्रमुख कल सुबह निकलने से पहले पूरे प्रदेश के आरएसएस पदाधिकारियों की बंद कमरे में बैठक लेंगे.

पथ संचलन में संभाग के स्वंय सेवक लेंगे हिस्सा
आरएसएस में पथ संचलन की परंपरा संघ की स्थापना से है. लिहाज़ा सर संघचालक मोहन भागवत के आने पर शहर में 10-15 हज़ार स्वंय सेवकों के पथ संचलन का कार्यक्रम है. ये दोपहर 1 बजे शुरू हो गया  है, और 3 बजे दोपहर तक  सभा स्थल पीजी कालेज में इसका समापन होगा. जानकारी के मुताबिक़ पथ संचलन चार अलग अलग स्थानों से निकलेगा. इसमें कला केन्द्र मैदान से अम्बिकापुर ज़िला के स्वंय सेवक , पालिटेकनिक कॉलेज से सूरजपुर और कोरिया ज़िले के स्वयंसेवक, मल्टीपरपज स्कूल से बलरामपुर-रामानुजगंज ज़िले के स्वंय सेवक और रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने नारायणी परिसर से जशपुर ज़िले के स्वंय सेवक पथ संचलन के लिए निकलेंगे. शहर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए सभी ज़िलों के पथ संचलन का संगम मुख्य सड़क पर होगा. यहां से सभी एक साथ पीजी कालेज मैदान पहुंचेंगे.

Jaspur News: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण, कार्यक्रम में पहुंचे हजारों लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget