एक्सप्लोरर

Jaspur News: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण, कार्यक्रम में पहुंचे हजारों लोग

Chhattisgarh News: मोहन भागवत ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के घर वापसी कार्यक्रम की तस्वीर का अवलोकन किया. कुछ वक्त की मुलाकात के बाद वे अन्य कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए.

Chhattisgarh News: आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) इन दिनों छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग (Surguja Division)के दौरे पर हैं. सियासी गलियारों में उनके इस दौरे को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं. इस बीच आरएसएस प्रमुख सोमवार दिन भर अलग-अलग कार्यक्रमों में व्यस्त रहे. इधर उनके सभी कार्यक्रम से अलग आम सभा की चर्चा सबसे तेज थी. मोहन भागवत रविवार के दोपहर बाद झारखंड के रास्ते जशपुर (Jashpur) जिला पहुंचे. जशपुर पहुंचने के साथ ही श्री भागवत वनवासी कल्याण आश्रम पहुंचे और वहां पर रहने वाले आदिवासी समाज के बच्चों से मुलाकात करके शाम को संघ की शाखा में शामिल हुए. वे रात वनवासी कल्याण आश्रम में ही रूके. 

प्रतिमा का किया अनावरण
मोहन भागवत के आने की तैयारियां पिछले करीब 15 दिनों से हो रही थीं क्योंकि मोहन भागवत को जशपुर राजपरिवार के सदस्य रहे दिवंगत बीजेपी नेता दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करना था. इसलिए वे सोमवार की सुबह करीब 9 बजे राजपरिवार के महल पर पहुंचे और बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह और स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र और पुत्रवधूओं के साथ परिवार के लोगों से मुलाकात की. साथ ही स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के घर वापसी कार्यक्रम की तस्वीर का अवलोकन किया. कुछ वक्त की मुलाकात के बाद मोहन भागवत अन्य कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए.
Jaspur News: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण, कार्यक्रम में पहुंचे हजारों लोग

सभा में पहुंचे 50 हजार लोग  
सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे मोहन भागवत बिरसा मुण्डा चौक पर पहुंचे क्योंकि मंगलवार को आदिवासी समाज के आदर्श बिरसा मुंडा की जयंती है. इसलिए  सोमवार को सबसे पहले मोहन भागवत ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद रैली के माध्यम से उनको रंजीता स्टेडियम के सामने पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिवंगत नेता दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में ले जाया गया. यहां उन्होंने पहले जूदेव की प्रतिमा का अनावरण किया. बाद में रंजीता स्टेडियम में मौजूद जनजातीय समाज के लोगों को संबोधित किया. गौरतलब है कि सरकारी एजेंसी और प्राप्त सूचनाओं के मुताबिक स्टेडियम की क्षमता के अनुसार भागवत की सभा में करीब 50 हजार लोग शामिल थे. यह जशपुर के लिए ऐतिहासिक घटना थी. वैसे इस आयोजन में एक लाख लोगों के आने की उम्मीद थी.
Jaspur News: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण, कार्यक्रम में पहुंचे हजारों लोग

घोषणा के 9 साल बाद अनावरण
स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा के स्थापना की घोषणा तात्कालिक मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने 2013 में की थी. वर्ष 2013 के बाद 2018 तक वे 5 साल सूबे के मुख्यमंत्री रहे लेकिन इस प्रतिमा के अनावरण स्थापना की सुध नहीं ली. हालांकि बाद में उनके पुत्र जशपुर के दिग्गज बीजेपी नेता प्रबल प्रताप ने प्रतिमा बनवाई और स्थापना करवाकर घोषणा के 9 साल बाद इसका अनावरण आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से करवा दिया. मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंद्र, सांसद गोमती साय, अमर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व आईएएस और वर्तमान बीजेपी नेता ओपी चौधरी के अलावा कई दिग्गज भाजपाई भी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में नजर आए.

Ambikapur: 10 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, ठंडी हवा ने सबको कंपाया, सजे गर्म कपड़ों के बाजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget