एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की गवर्नर को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने फिर दिया विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उइके को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने फिर विवादित बयान दिया है. इस बयान को लेकर बीजेपी ने कवासी लखमा पर निशाना साधा है.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मामले को लेकर लगातार प्रदेश के आबकारी मंत्री और बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के राज्यपाल के प्रति तीखे बयान सामने आ रहे हैं. हाल ही में कवासी लखमा ने आरक्षण बिल पर राज्यपाल के द्वारा दस्तखत नहीं किए जाने को लेकर उनके विधानसभा क्षेत्र कोंटा में यह कह दिया था कि अगर राज्यपाल अनुसूईया उइके सच्ची आदिवासी हैं तो आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर करें, जिसके बाद अब राज्यपाल पर कवासी लखमा ने जगदलपुर में प्रेस वार्ता के दौरान एक ओर विवादित बयान दे दिया है. उन पर आरक्षण बिल को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इसलिए इस आरक्षण के बल पर दस्तखत नहीं कर रही हैं और वे इस मामले को लेकर अब राष्ट्रपति के पास जा रही हैं.

राज्यपाल पर दिया विवादित बयान

जगदलपुर में मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान स्थानीय पत्रकारों के द्वारा आरक्षण को लेकर पूछे गए सवाल पर कवासी लखमा ने कहा कि हमने तो 20 दिन पहले ही विधानसभा में 76 % आरक्षण को लेकर विधेयक पारित कर दिया है ,लेकिन राज्यपाल को इस बिल को सौंपे 20 दिन बीत गए हैं, लेकिन राज्यपाल ने अब तक इस बिल पर अपने हस्ताक्षर नहीं किये है. जिससे छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के साथ साथ पिछड़ा वर्ग के लोगों और शेड्यूल कास्ट के लोगों में भी काफी नाराजगी है. बार-बार कहने के बावजूद अब तक उनका हस्ताक्षर नहीं करना समझ से परे है.

उन्होंने कहा कि मुझे राजनीति करते 24 साल हो गए हैं और लगातार पांच बार विधायक बना हूं, मैंने अपने राजनीतिक कैरियर में इस तरह का काम नहीं देखा है, आदिवासी और छत्तीसगढ़ की जनता के हक में राज्यपाल राजनीति कर रही हैं, उन्होंने अपने बयान के दौरान यहां तक कह दिया ''छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल आरएसएस और बीजेपी की राजनीति पर नाच रही हैं और आरक्षण के मामले को लेकर अब राष्ट्रपति के पास जा रही हैं. जबकि अब तक इसमें दस्तखत कर इस बिल को छत्तीसगढ़ में लागू कर दिया जाना था.''

बयानबाजी में शब्दों की सीमाएं लांघ रहे लखमा

इधर कवासी लखमा के इस बयान को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व शिक्षा मंत्री और प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि कवासी लखमा अपने उलूल जुलूल बयानबाजी में लगातार अपनी शब्दों के सीमाएं लांघ रहे हैं. प्रदेश में महामहिम राज्यपाल का पद संवैधानिक पद होता है. ऐसे में इस पद पर बैठे व्यक्ति पर इस तरह के टीका टिप्पणी करना किसी भी राजनेता को शोभा नहीं देता. कवासी लखमा का राज्यपाल पर इस तरह का बयान अशोभनिय है उन्हें अपने इस बयान के लिए राज्यपाल से माफी मांगनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें:

Jashpur Murder: गले में हैंड ड्रिल घुसाकर युवक की बेरहमी से हत्या, घर के आंगन में खून से लथपथ मिला शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget