एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बिहार में हुए बदलाव पर छत्तीसगढ़ के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बोले- 'दूसरे राज्यों में भी ऐसा...'

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में यह बिहार में हो रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में अन्य राज्यों में भी ऐसी ही स्थिति देखी जाएगी.

Chhattisgarh News: बिहार में नीतीश कुमार के फैसले और सत्ता के परिवर्तन की चर्चा देशभर में है. देशभर से तमाम राजनेताओं के बयान और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. वहीं इस बीच छत्तीसगढ़ के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दावा किया कि भविष्य में अन्य (गैर-भाजपा) राज्यों में भी बिहार जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षामंत्री अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा कि पूरा देश एक छतरी के नीचे आ जाएगा, क्योंकि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों का उद्देश्य आम लोगों, गरीबों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं का विकास करना है. इसलिए हर कोई भाजपा और मोदी जी से जुड़ना चाहता है.

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में यह बिहार में हो रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में अन्य राज्यों (जाहिर तौर पर क्षेत्रीय दलों द्वारा शासित राज्यों का जिक्र) में भी ऐसी ही स्थिति (देखी) जाएगी. बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार काम कर रही थी, उससे (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने की) उम्मीद थी. उन्होंने संभवत: परिवारवाद की राजनीति का संदर्भ देते हुए कहा, यह 'लोकतंत्र' है, किसी का 'घर तंत्र' नहीं.
 
नवीं बार सीएम बने नीतीश कुमार
इससे पहले, दिन में नीतीश कुमार ने यह कहते हुए बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया कि 'महागठबंधन' और विपक्षी इंडिया गठबंधन में उनके लिए चीजें अच्छी तरह से काम नहीं कर रही थीं और भाजपा के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया. कुमार ने 2022 में भाजपा का साथ छोड़ राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाया था. बाद में उन्होंने रिकॉर्ड नौंवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh: शबरी को याद करने पर CM विष्णुदेव साय ने किया PM मोदी का धन्यवाद, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget