एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Scheme: छतीसगढ़ की इस योजना में बेटियों को शादी के लिए मिलेंगे 25 हजार रुपए, जानिए कैसे करें आवेदन

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana:छतीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों को उनकी शादी में 25 हजार रुपए की मदद करेगा. जानिए योजना के लिए कैसे करें आवेदन.

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: छतीसगढ़ (Chhattisgarh) में सरकार ने बेटियां परिवार पर बोझ ना बने इसलिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) शुरू की है. इसका उद्देश्य राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सरकार शादी में आर्थिक सहायता प्रदान करेगी. सरकार इन बेटियों को विवाह के दौरान 25000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी जिससे उनकी शादी में कोई परेशानी ना आए.  इसके साथ ही इस योजना के जरिए सामूहिक विवाह का आयोजन भी किया जाएगा. जिससे की सादगीपूर्ण विवाह को प्रोत्साहन मिलने के साथ विवाह में दहेज के लेनदेन पर रोक लगाई जा सके.

ये है इस के लाभ और विशेषताएं

  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों को शादी के दौरान 25000 रुपए की आर्थिक मदद करेगी.
  • इस योजना का संचालन छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है.
  • इस योजना का लाभ वो ही बेटियां उठा सकती है जिनकी उम्र 18 साल या फिर उससे ज्यादा की हो.
  • इसके अलावा एक परिवार से सिर्फ दो बेटियां इस योजना का लाभ ले सकती हैं.
  • योजना की खासियत ये है कि इसमें विधवा, अनाथ एवं निरीक्षक कन्याएं को भी लाभ मिलेगा.
  • इसके अलावा इस योजना के माध्यम से सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन मिलेगा एवं दहेज के लेनदेन पर भी रोकथाम लगेगी.

जानिए योजना की पात्रता

  • योजना का लाभ लेनी वाली कन्या छत्तीसगढ़ की स्थाई निवासी होनी चाहिए.
  • कन्या की उम्र 18 या उससे ज्यादा हो.
  • इस योजना का लाभ लेने वाली कन्या आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होनी चाहिए.

Bastar: दम तोड़ रही नल जल योजना, लापरवाही का नतीजा भुगत रहे इस जिले के गांव वाले, बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे

योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

ऐसे करें योजना के लिए आवेदन

  • इसके आवेदन के लिए सबसे पहले आपको आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ पर्यवक्षेक/ बाल विकास परियोजना अधिकारी/ जिला कार्यक्रम अधिकारी/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के पास जाना होगा.
  • फिर वहां से आप छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आवेदन पत्र ले लें.
  • फिर आपको इस फार्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी को सावधानीपूर्वक भरना होगा.
  • फिर आप इस फार्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को अटैच कर दें.
  • इसके बाद आप ये आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय में जमा करवा दें.

Dantewada News: कभी नक्सलियों के खौफ से बेरंग थी इनकी दुनिया, अब कपड़ों में रंग भरकर जिंदगी को बनाया रंग-बिरंगा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget