एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में माओवादियों का बड़ा खुलासा, बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए थे 18 नक्सली

Bijapur Encounter: बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि प्रतिबंधित माओवादी की दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी ने एक बयान में कहा है कि मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने स्वीकार किया है कि बीजापुर जिले में 16 जनवरी को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए, जो पहले बताई गई संख्या से छह अधिक है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मुठभेड़ दक्षिण बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के पामेड़-बासागुड़ा-उसूर इलाके के घने जंगल में हुई थी. इसके बाद माओवादियों की पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन नंबर एक और सेंट्रल रीजनल कमेटी कंपनी की पांच महिलाओं सहित 12 नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे.

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी ने एक बयान में कहा है कि मुठभेड़ में तेलंगाना राज्य कमेटी के सदस्य दामोदर समेत 18 नक्सली मारे गए हैं. पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि नक्सलियों ने बयान में कहा है कि वे मुठभेड़ के दौरान मुठभेड़ स्थल से छह शवों को अपने साथ ले जाने में सफल रहे.

माओवादियों ने किया ये दावा
उन्होंने कहा कि यह माओवादियों के लिए उनके गढ़ में एक बड़ा झटका है. सुंदरराज ने कहा कि नक्सली सुरक्षा बलों के हताहत होने का दावा कर रहे हैं और मुठभेड़ के दौरान ग्रामीणों पर अत्याचार का आरोप लगा रहे हैं, ताकि अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा सकें. जबकि यह आरोप पूरी तरह निराधार है. हम इस लड़ाई को अंत तक लड़ेंगे और माओवादी खतरे का अंत सुनिश्चित करेंगे.

इससे पहले पुलिस ने कहा था कि उसने बरामद किए गए 12 में से 10 नक्सलियों की पहचान कर ली है. पुलिस ने कहा था कि इन 10 नक्सलियों पर कुल 59 लाख रुपये का इनाम था. 16 जनवरी के ऑपरेशन में बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 229वीं बटालियन और सीआरपीएफ की कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) इकाइयों की पांच बटालियनें शामिल थीं.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ सरकार ने टेक्निकल एजुकेशन के लिए साइन किए तीन MoU, डिप्टी CM विजय शर्मा ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Embed widget