एक्सप्लोरर

बीजापुर मुठभेड़ में मारा गया 25 लाख का इनामी नक्सली सुधाकर, इन बड़ी वारदातों का था मास्टरमाइंड

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों ने मंगलवार (25 मार्च, 2025) को एक मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी माओवादी सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली को मार गिराया गया.

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों ने मंगलवार (25 मार्च, 2025) को  25 लाख के इनामी माओवादी सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली को मार गिराया गया है और मौके से INSAS राइफल, 303 राइफल और अन्य हथियार समेत नक्सलियों के विस्फोटक सामान बरामद किये गये हैं, हालांकि मुठभेड़ में मारे गए अन्य 2 नक्सली की शिनाख्ती अभी नहीं हो पाई है. 

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर  क्षेत्र के गिरसापारा नेलगोड़ा,  बोड़गा और इकेली के सीमा क्षेत्र में नक्सल कैडरों की मौजूदगी की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान में दंतेवाड़ा DRG और बस्तर फाइटर्स की टीम निकली थी, ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग हुई.


बीजापुर मुठभेड़ में मारा गया 25 लाख का इनामी नक्सली सुधाकर, इन बड़ी वारदातों का था मास्टरमाइंड

मुठभेड़ थमने के बाद सर्च अभियान के दौरान मौके से 3 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए. प्रारंभिक तौर पर मारे गए नक्सलियो में एक की पहचान DKSZCM (Dandakarnya Special Zonal Committee Member) सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली के रूप में हुई है. 25 लाख का इनामी नक्सली निवासी वारंगल जिला तेलंगाना का रहने वाला था.

इधर साल 2025 में बस्तर संभाग के अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा माओवादी संगठन के खिलाफ चलाये गए नक्सल विरोधी अभियान में  बीते 83 दिनों में कुल 100 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये हैं.

इन बड़ी वारदात में था शामिल

मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की जानकारी देते हुए बस्तर के आईजी सुंदरराज.पी ने बताया कि दंतेवाड़ा के डीआरजी और बस्तर फाइटर के जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस मुठभेड़ में जिस नक्सली कमांडर को मार गिराया है, वह माओवादी संगठन में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य था, जो पिछले चार दशक से माओवादी संगठन में शामिल था, 25 मई 2013 में झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले के अलावा टाहकवाड़ा, कसालपाड़ और इसके अलावा बीजापुर, सुकमा में हुई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहा है.

आईजी ने कहा कि पिछले 2 सालों से सुरक्षाबलों द्वारा आक्रामक तरीके से ऑपरेशन चलाया जा रहा है, इस ऑपरेशन में कई बड़े माओवादी लीडर भी मारे जा रहे हैं. दो पोलित ब्यूरो के साथ ही पिछले दो सालों में अब तक 6 दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्यों को जवानों ने मार गिराया है, वहीं लगातार ऑपरेशन जारी है. उन्होंने कहा कि मंगलवार को हुई मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगी है जो घायल अवस्था में भाग निकलने में कामयाब हो गए, फिलहाल जवानों की टीम मुठभेड़ स्थल से वापस लौट गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget