एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: मनेंद्रगढ़ में तेंदुए ने मचाया आतंक, फिर एक महिला को बनाया शिकार

Chhattisgarh : मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में आदमखोर तेंदुए आतंक मचाया हुआ है. तेंदुए ने यहां फिर एक महिला को अपना शिकार बनाया है. जानकारी मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंच गया है.

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में आदमखोर तेंदुए आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है. कैमरे से निगरानी रखी जा रही है. इसके बावजूद तेंदुआ पकड़ से बाहर है और आए दिन इंसानों पर हमला कर नुकसान पहुंचा रहा है. 

इस आदमखोर तेंदुए ने दिसंबर महीने में जंगल में एक महिला को शिकार बनाते हुए उसकी जान ले ली थी. इसके बाद घर के बाहर खेल रहे एक आठ साल के बच्चे की गर्दन को दबोचकर ले जाने का भी प्रयास भी किया था.  वर्तमान में घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) कलेक्टर पीएस ध्रुव ने घायल बच्चे से अस्पताल में  मिले  और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं. 
 
तेंदुए ने फिर एक महिला को बनाया अपना शिकार 
इसी क्रम में आदमखोर तेंदुए ने फिर एक महिला को अपना शिकार बनाया है. जानकारी मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंच गया है. वहीं तेंदुए के लगातार इंसानों पर हमले से ग्रामीण दहशत में हैं. मनेंद्रगढ़ वनमंडल अंर्तगत जनकपुर परिक्षेत्र-2 के कुंवारी बीट के ग्राम सिंगरौली के पुरनिहापारा में घटना आज सुबह की है. गांव में रहने वाली उमाबाई पति नान बैगा सुबह लगभग 7:30 बजे अपने घर के पास थी. 

 महिला की हुई मौत
तभी तेंदुआ वहां पहुंचा और महिला को घर के बगल से उठाकर ले गया. तेंदुए द्वारा गले पर वार करने पर महिला की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए. रेंजर चंद्रमणि तिवारी मौके पर  मौजूद रहकर पीड़ित परिवार की मदद कर रहे हैं. 

 ये है तीसरी घटना
गौरतलब है कि इस क्षेत्र में तेंदुए के मानव पर आक्रमण की यह तीसरी घटना है. जिसमें अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है. वहीं एक आठ साल का बालक बुरी तरह घायल है. जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र जनकपुर में चल रहा है. बता दें कि, अभी हाल ही में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर पीएस ध्रुव ने तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और लोगों को जंगल नहीं जाने की समझाइश दी है. साथ ही जंगल वाले इलाके से गुजरने वाले लोगों को सतर्क रहने और हमेशा लाठी डंडा साथ रखने को कहा है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस की सबसे बड़ी रैली, आरक्षण मामले पर राजभवन को घेरने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget