एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Nagar Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ नगर निकाय का चुनाव संपन्न, धमतरी में वोट डालने पहुंचे वोटर की हार्ट अटैक से मौत

Chhattisgarh Local Body Election 2025 Voting: वित्तमंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ के सत्तीगुढी चौक स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे. चुनाव प्रक्रिया में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी उत्साह दिखाया.

Chhattisgarh Local Body Election 2025 Voting: छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया. मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे जारी रही. शहर सरकार के लिए मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया. रायपुर नगर निगम के लिए महापौर पद की बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला. वहीं, कांग्रेस से महापौर उम्मीदवार दीप्ति दुबे ने भी परिवार के साथ मतदान किया.

वोट डाल कर निकले प्रत्याशियों ने लोकतंत्र के महापर्व में लोगों से बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की. वित्तमंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ के सत्तीगुढी चौक स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे. चुनाव प्रक्रिया में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी उत्साह दिखाया. नगर पंचायत धमतरी से वोटिंग के दौरान बुरी खबर आई.

 

नगर निकाय चुनाव का मतदान संपन्न

पोलिंग बूथ पर एक मतदाता की मौत हो गई. कुंजबिहारी वार्ड क्रमांक 12 के पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे थे. अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. मतदाता को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. चुनाव के बीच रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर और धमतरी में ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायत मिली. प्रशासन की टीम ने ईवीएम मशीनों के सुधारने के बाद दोबारा मतदान शुरू कराया. मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है.

प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद

अब 15 फरवरी को मतगणना का इंतजार है. मंगलवार को 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नगर निकायों के लिए चुनाव हुए. त्रिस्तरीय पंचायतों का चुनाव तीन चरणों में होगा. पंचायत चुनाव के लिए 17 फरवरी को पहले फेज, 20 फरवरी को दूसरे फेज, 23 फरवरी तीसरे फेज की वोटिंग होगी. वहीं, मुख्यालय स्तर पर 18 फरवरी, 21 फरवरी और 24 फरवरी को रिजल्ट घोषित किया जाएगा. नगर पालिकाओं के लिए कुल मतदान केंद्र 5970 में से 1531 संवेदनशील और 132 अति संवेदनशील घोषित किए गए थे. 

विनीत पाठक की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव का मतदान खत्म बस्तर और जगदलपुर में इतनी हुई वोटिंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget