एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र का पहला दिन, CM साय बोले विकास में लाएंगे गति, भूपेश बघेल ने क्या कहा?

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में राज्यपाल ने सरकार के कामकाज की तारीफ की, विशेषकर महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और डिजिटलीकरण के क्षेत्र में.

Chhattisgarh Assembly Budget Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ हुई. राज्यपाल ने साय सरकार के कामकाज की तारीफ की. उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है, खेतिहर मजदूरों के साथ न्याय हुआ है, किसानों के जीवन में खुशहाली आई है. सरकार ने डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया है.

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य और विधानसभा की रजत जयंती वर्ष है. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे की ओर है. किसानों को फसल का उचित दाम दिया जा रहा है. राज्य में खेती को बढ़ावा मिल रहा है. जैविक खेती, जलवायु परिवर्तन पर काम हो रहा है. 69 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है. महतारी वंदन योजना से महिलाओं में समृद्धि आई है.

'सरकार प्रदेश की जनता के लिए ला रही है कल्याणकारी बजट'
इसके पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, ''पिछली बार के समावेशी बजट से मोदी की गारंटी को पूरा किया गया था. इस बजट सत्र में कल्याणकारी, समावेशी बजट आने वाला है. अटल बिहारी वाजपेयी के हर संकल्प को सरकार पूरा करेगी.''

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट सत्र में नए विधायक आएंगे. छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है. अब नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों में सरकार गति लाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा का सत्र नए भवन में होगा.

भूपेश बघेल ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया कॉपी पेस्ट
विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ''अभिभाषण में कुछ भी नया नहीं है, सभी पुरानी बातें हैं. योजनाओं के नाम से नई कोई योजना नहीं है, जो योजना हमारी सरकार के समय संचालित होती थी, उन्हीं का उल्लेख राज्यपाल की अभिभाषण में है.चाहे राशन योजना की बात हो या भूमिहीन किसानों को पैसे देने की बात हो, पिछले साल तो किसी किसान को पैसे भी नहीं दिए. ''

उन्होंने कहा कि लघुवनोपज में सिर्फ तेंदूपत्ता संग्रहन हो रहा है बांकी योजनाएं ठप्प पड़ी हैं. इसी प्रकार गरीबों को आवास देने की बात पहली कैबिनेट के की गई थी. 18 लाख गरीबों को आवास देना था अभी तक कितने गरीबों को चाबी दी गई इसके आंकड़े गायब हैं. एक साल में सरकार की कोई उपलब्धि नही है राज्यपाल से भी खांसते छींकते अभिभाषण पढ़वाया गया है . उनकी भी इच्छा नही थी पढ़ने की. सरकार ने पुरानी योजनाओं को कॉपी पेस्ट करके अभिभाषण में डाल दिया है. प्रदेश में रेलवे सेवा लगभग ठप्प हो चुकी है.

विनीत पाठक की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: CG Budget Session: आज से हुई विधानसभा सत्र की शुरुआत, CM विष्णुदेव साय बोले- 'बजट कल्याणकारी और समावेशी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
Embed widget