एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: कोरबा में आबकारी विभाग को मिली बड़ी सफलता, 345 लीटर शराब की जब्त, भट्टी को किया नष्ट

Korba News: संयुक्त टीम को जानकारी मिली थी कि कुछ दिनों से चीतापाली में डोमनाले के तट पर बड़े पैमाने पर शराब बनाई जा रही है. मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने डोमनाले के तट पर दबिश दी.

Korba Excise Department Action: कोरबा जिले में आबकारी विभाग के संयुक्त टीम ने चीतापाली में डोमनाला के तट पर दबिश दी. टीम को घेराबंदी करते देख शराब बना रहे ग्रामीण जंगल की ओर भाग निकले. जब मौके की तलाशी ली गई, तो झाड़ियों के पीछे जेरिकेन में भरकर रखे गए 345 लीटर महुआ शराब बरामद हो गई. इसके अलावा जमीन में गाड़ कर रखे गए 2750 किलो महुआ लहान व भट्टी को नष्ट कर दिया गया. टीम को मौके से भारी मात्रा में बर्तन भी मिले हैं. कार्रवाई से अवैध शराब बनाने व बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. 

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को कराया जाना है. जिसे देखते हुए सचिव सह आबकारी आयुक्त महादेव कावरे ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई संबंधी निर्देश जारी किए हैं. जिसे जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाने कलेक्टर सौरभ कुमार ने निर्देशित किया है. उनके निर्देश पर आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बख्शी ने कार्रवाई के लिए प्रशिक्षु जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक दुबे नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर दी है. 

जंगल का फायदा उठाते हुए भाग निकले
संयुक्त टीम को बीते कुछ दिनों से चीतापाली में डोमनाले के तट पर बड़े पैमाने पर शराब बनाया जा रहा है. मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने डोमनाले के तट पर दबिश दी. इस दौरान ग्रामीण शराब बना रहे थे, जो टीम की घेराबंदी होते देख जंगल का फायदा उठाते हुए भाग निकले. संयुक्त टीम ने मौके की तलाशी ली, तो झाड़ियों के पीछे भारी संख्या में जेरीकेन मिला, जो शराब से भरे हुए थे. इसके अलावा ग्रामीणों ने नाले के आसपास गड्ढा तैयार कर शराब बनाने करीब 2 हजार 750 किलो महुआ लहान छिपाया था. टीम ने महुआ लहान व भट्टी को नष्ट कर दिया. आबकारी की संयुक्त टीम ने मौके से 345 लीटर महुआ शराब व शराब बनाने के बर्तन जब्त किए हैं. 

इन लोगों की राही सराहनीय भूमिका
मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) (क, च), 34 (2), 59 (क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. संयुक्त टीम की कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है. कार्रवाई में प्रशिक्षु जिला आबकारी अधिकारी दुबे के नेतृत्व में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल, उप निरीक्षक सुकांत पांडेय, दीपमाला नागदेव, मुकेश कुमार पांडेय, मुख्य आरक्षक अजय तिवारी, संजय गुप्ता, राजीव जायसवाल, आरक्षक हेमप्रकाश डड़सेना, संतोष राठौर, शरीफ खान, सुरेश यादव, दसराम सिदार, शिव वैष्णव व मिंज की सराहनीय भूमिका रही.

ये भी पढ़ें: Indian Railways: त्योहारी सीजन ट्रेनें फुल, अगले 15 दिनों तक सीट मिलना मुश्किल, यात्री परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget