एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Lok Sabha Election: कोरबा लोकसभा में पांच जेल के एक हजार बंदी नहीं डाल सकेंगे वोट, जानें- क्या है वजह?

Korba Lok Sabha Election 2024: किसी कारणवश जेल में बंद कैदियों को वोट देने से प्रतिबंधित किया गया है. कोरबा लोकसभा क्षेत्र की पांच जेलों में लगभग एक हजार कैदी मताधिकार से वंचित रहेंगे.

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को गिनती के दिन शेष रह गए हैं. इन बचे हुए दिनों में रोचक बातें निकलकर सामने आ रही है. शायद आपको इस बात की जानकारी न हो कि किसी कारणवश जेल में निरुद्ध बंदी के मतदान पर पाबंदी लगा दी गई है. यह नियम 1951 के जनप्रतिनिधि अधिनियम में निहित है. 

इस नियम के चलते कोरबा लोकसभा क्षेत्र में आने वाले पांच जिला और उपजेल के करीब एक हजार कैदियों को मताधिकार से वंचित होना पड़ेगा. वे चाह कर भी मताधिकार का प्रयोग नही कर सकेंगे.

मतदान की प्रक्रिया से रखा गया है पृथक 
विश्व में भारत की पहचान लोकतांत्रिक देश के रूप में की जाती है. देश के संविधान में अपना जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार हर उस व्यक्ति को मिला है, जो जरूरी अर्हताओं को पूरी करते हों. इनमें कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें चुनाव और मतदान की प्रक्रिया से पृथक रखा गया है, ताकि लोकतंत्र के महापर्व को पूरी तरह पारदर्शिता के साथ पूर्ण कराई जा सके. 

इसमे जाने अंजाने में हुए अपराध के बाद जेलों में निरुद्ध सजायाफ्ता कैदी व हवालाती बंदी भी शामिल हैं, जो लोकतंत्र के हवन में हिस्सा नहीं ले सकते. इसके पीछे स्थानीय निकायों के अलावा विधानसभा, लोकसभा चुनावों में पारदर्शिता को बताया जाता है.

नहीं ले सकता मतदान में हिस्सा
जानकारों की मानें तो जेलों में निरुद्ध विचाराधीन बंदी व कैदियों की मतदान मे सहभागिता संबंधी नियम लागू है. जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 62 (5) के तहत कोई भी व्यक्ति जो न्यायिक हिरासत में है या फिर सजा काट रहा है. वह मतदान में हिस्सा नहीं ले सकता. कोरबा लोकसभा की बात करें तो जिला जेल कोरबा, जिला जेल पेंड्रा, जिला जेल बैकुंठपुर के अलावा उप जेल कटघोरा व उप जेल महेंद्रगढ़ स्थित हैं. 

इन सभी जेलों में पुरुष व महिला बंदी निरूद्ध हैं, इनमें कई ऐसे बंदी है, जिनका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है, जबकि कुछ सजायाफ्ता कैदी हैं, जिन्हें ढाई साल से कम की सजा हुई है. इससे अधिक सजा वाले कैदियों को सेंट्रल जेल में रखा गया है.

255 बंदी निरूद्ध हैं कोरबा जेल में
यदि आंकड़ों की बात करें तो जिला जेल कोरबा में 255 बंदी निरूद्ध हैं, जिनमें 16 महिलाएं भी शामिल हैं. वे सभी अपने मताधिकार का प्रयोग नही कर सकेंगे. इस लिहाज से औसतन तीन जिला जेल और दो उपजेल में औसतन एक हजार बंदी व कैदी बंद हैं, जो लोकतंत्र के महापर्व में शामिल नहीं हो सकेंगे.

जमानत या अनुमति के बाद कर सकते हैं वोट
लोकसभा, विधान सभा अथवा स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने में जुट जाती है. इस दौरान असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है. कई बार असामाजिक तत्व को जेल दाखिल भी कराया जाता है. यदि बंदी की जमानत मंजूर होती है या फिर शासन से अनुमति मिलती है, तो वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है.

जिला जेल के जेलर विजय आनंद सिंह ने बताया कि जेल में निरुद्ध हवालाती और सजायाफ्ता बंदी के वोटिंग की अधिकार खत्म हो जाती है. यह प्रावधान जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 62 (5) में निहित है. जिला जेल में 16 महिला सहित 255 बंदी निरुद्ध हैं जो मतदान में हिस्सा नहीं ले सकेंगे.

ये भी पढ़ें: प्लास्टिक रीसाइकलिंग कॉन्फ्रेंस एशिया 2024 में बस्तर का सम्मान, जीता पहला पुरस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget