एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: 'अग्निपथ' को लेकर सीएम बघेल के बयान पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय, लगाया ये बड़ा आरोप

Kailash Vijayvargiya News: अग्निपथ योजना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान को लेकर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने निशाना साधा है.

Agneepath Scheme: सैन्य बलों में भर्ती की नयी अग्निपथ योजना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक हालिया बयान की आलोचना करते हुए बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि वह (बघेल) युवाओं को भड़का रहे हैं. सीएम बघेल ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना लागू करने की मंशा पर शुक्रवार को सवाल उठाए थे और कहा था कि हथियार चलाने में प्रशिक्षित युवा इस सेवा के चार साल के कार्यकाल के बाद बेरोजगार हो जाने पर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो सकते हैं.

विजयवर्गीय ने इंदौर के बीजेपी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘बघेल का यह बयान नासमझी वाला है. वह एक संवैधानिक पद पर आसीन होने के बावजूद अपने बोलों से पूर्व सैनिकों का अपमान कर रहे हैं और युवाओं का भड़काने का काम कर रहे हैं.’’

बीजेपी महासचिव ने कहा,‘‘देश में 32 लाख पूर्व सैनिक हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री किसी एक सैनिक का नाम बता दें जो अवैध गतिविधियों में शामिल हो.’’

अग्निपथ योजना के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस के सत्याग्रह पर विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि भारत की सबसे पुरानी सियासी पार्टी को देश की नहीं, बल्कि सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस 'केवल विरोध के नाम पर विरोध करके' देश को असंतोष की आग में झोंकना चाहती है.

अग्निपथ योजना कोई 'राजनीतिक निर्णय' नहीं 

बीजेपी महासचिव ने यह भी कहा कि देश में अग्निपथ योजना पेश किया जाना कोई 'राजनीतिक निर्णय' नहीं है. उन्होंने कहा,‘‘यह योजना तीनों सेनाओं के अध्यक्षों और सेवानिवृत्त सैन्य अफसरों के विशेषज्ञ दल के सरकार को दिए सुझावों के आधार पर बनाई गई है. कारगिल युद्ध के बाद बने एक आयोग की रिपोर्ट में भी कहा गया था कि देश की सेना में शामिल सैनिकों की औसत उम्र कम होनी चाहिए.’’

विजयवर्गीय ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत सेवा के दौरान युवाओं में अनुशासन और आज्ञा का पालन करने जैसे गुणों का विकास होगा जिसका उन्हें सेवा अवधि पूरी होने के बाद भी अपने जीवन में फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें बीजेपी कार्यालय में सुरक्षा का इंतजाम करने के लिए पेशेवरों की सेवाएं लेनी होंगी, तो वह इसके लिए पूर्व अग्निवीर सैनिकों को प्राथमिकता देंगे.

इसे भी पढ़ें:

Petrol-Diesel Price Today: आज पेट्रोल-डीजल का कितना चढ़ा या गिरा भाव, जानें- दिल्ली सहित इन राज्यों के प्रमुख शहरों में क्या है तेल का रेट

Chhattisgarh News: बस्तर में बढ़ रही तेल की कमी की समस्या, 40 से ज्यादा पंपों पर हुई किल्लत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget