एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कच्ची शराब बनाने वालों को पकड़ने गई आबकारी विभाग और पुलिस टीम हमला, 12 घायल

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में अवैध कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों को पकड़ने गई पुलिस और आबकारी विभाग की टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया. फिलहाल हमले का काराण नहीं पता चल पाया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ कबीरधाम जिले के सिंघनपुरी थाने के अंतर्गत पड़ने वाले गांव नवगांव में अवैध कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों को पकड़ने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. यहां आबकारी और पुलिस की सयुंक्त टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. इस हमले में आबकारी विभाग के एसआई योगेश सोनी सहित 12 लोग घायल हो गए.

घायलों के सिर,हाथ और पैर में चोटें आई हैं. सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. वहीं सिंघनपुरी थाना में 15 से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है.

ग्रामीणों ने लाठी लेकर जवानों पर किया हमला

ग्रामीणों ने लाठी लेकर आबकारी विभाग और पुलिस के जवानों को पीटा. वहीं पुलिस के जवान ग्रामीणों से बचने की कोशिश करते रहे. ग्रामीणों के द्वारा विभाग के गाड़ियों पर भी तोड़फोड़ भी की गई. ग्रामीणों ने चारों ओर से पुलिस जवानों और आबकारी विभाग के लोगों को घेर लिया था. बच्चे, महिलाएं और पुरुष सभी लोगों ने लाठी से आबकारी विभाग और पुलिस की सयुंक्त टीम पर हमला किया.

अधिकारी समेत 12 जवान हुए घायल

फिलहाल मारपीट की नौबत क्यों बनी इसका अब तक खुलासा नही हो पाया है, क्योंकि ग्रामीणों का पक्ष सामने नहीं आया है. ग्रामीण अचानक इतने आक्रोशित क्यों हुए ये जांच में ही पता चल पाएगा. दरअसल आबकारी विभाग का दावा है कि टीम को सूचना मिली थी कि यहां के गांव नवगांव में नदी किनारे अवैध रूप से महुआ की कच्ची शराब बनाई जा रही है. सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम, सिंघनपुरी थाने की टीम और होमगार्ड के जवानों के साथ संयुक्त रुप से 12 लोग गांव पहुचकर कार्रवाई करने लगे.

अब तक हमला के कारण स्पष्ट नहीं

नदी किनारे ग्रामीण महुआ शराब बना रहे थे. कार्यवाही करने पहुंची टीम ने इसे जब्त किया था, लेकिन ग्रामीण अचानक इतने आक्रोशित क्यों हो गए ये जांच में सामने आ पाएगा. क्योकिं अचानक से ग्रामीणों का जांच टीम पर हमला करना किसी न किसी कारण से हुआ होगा. फिलहाल जांच के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा.

वहीं ग्रामीणों के हमले से आबकारी विभाग के एसआई योगेश सोनी,महिला होमगार्ड भुनेश्वरी धुर्वे , प्रधान आरक्षक जगदीश सिंह लोकनाथ, छोटेलाल आरमो सहित 12 लोग घायल हो गए. उन सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.  वहीं इस मामले में सिंघनपुरी थाने में 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का बना नया रिकॉर्ड, सीएम बघेल ने कम दिनों में बड़ी उपलब्धि के लिए दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget