एक्सप्लोरर

Crime News: पत्नी ने नहीं किया ये काम तो भड़का पति, पीट-पीटकर बेरहमी से उतारा मौत के घाट

Raigarh Crime News: पति गांव में दोस्तों के साथ घूमकर वापस घर आया. घर आने पर पत्नी से खाना मांगा. पत्नी खाना नहीं बना पाई थी. इसी बात से नाराज पति ने पत्नी की हत्या कर दी.

Chhattisgarh Husband Killed Wife: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ (Raigarh) जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक पति (Husband) ने खाना नहीं बनाने की वजह से पत्नी (Wife) को मौत के घाट उतार दिया. पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि वो घर में खाना नहीं बना पाई थी. खाना नहीं बनने की वजह से पति इतना बौखला गया कि उसने पत्नी को लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया. पिटाई के दौरान सिर पर चोट लगने की वजह से पत्नी की मौत हो गई. आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

समय पर खाना नहीं बनाने की वजह से पत्नी को मारा
मामला, रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र का है जहां पर टटकेला गांव में रहने वाली पत्नी राधा को उसके पति ने मौत के घाट उतार दिया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी पति मंगलवार की सुबह घर से निकला था और गांव में दोस्तों के साथ घूमकर वापस दोपहर करीब 12:00 बजे घर आया. घर आने पर पत्नी से खाना मांगा, उस समय तक पत्नी खाना नहीं बना पाई थी. खाना नहीं बनाने की बात को लेकर आरोपी पति बौखला गया और पत्नी से गाली गलौज करने लगा. जिस पर पत्नी ने भी उसे जवाब दिया. पत्नी का जवाब पति को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपना आपा खो दिया और चूल्हे के पास रखा लोहे का पाइप उठाकर पत्नी के सिर में ताबड़तोड़ हमला कर दिया. पत्नी वहीं बेहोश होकर जमीन पर गिर गई, जिसे घायल हालात में परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायगढ़ एडिशनल एसपी लखनलाल पटले ने बताया कि जमीन पर बेहोश पड़ी राधा को जब परिजनों ने देखा तो उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. स्थानीय लोगों की सूचना पर लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची थी. पूछताछ के बाद हमले में उपयोग किए गए लोहे के पाइप को जब्त कर लिया गया है. मौके से आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी को जेल भेज दिया गया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: 

Bastar Mati Puja 2022: गर्मी में आदिवासी मनाते हैं 15 दिनों का ये खास त्यौहार, महिलाएं नहीं होती हैं शामिल

Mobile Addiction: अगर आपका बच्चा है मोबाइल की लत का शिकार तो ये तरीके हो सकते हैं मददगार, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget