एक्सप्लोरर

Mobile Addiction: अगर आपका बच्चा है मोबाइल की लत का शिकार तो ये तरीके हो सकते हैं मददगार, जानें

नई पीढ़ी के बच्चों का मोबाइल फोन पर ज्यादा समय बीत रहा है. हर माता-पिता बच्चों की आदत से परेशान है. बच्चों की आदत अब लत बनती जा रही है. आप कुछ टिप्स से बच्चों की लत दूर कर सकते हैं. 

आधुनिक युग में मोबाइल और इंटरनेट जीवन का बेहद जरूरी हिस्सा हो गया है. इसके इस्तेमाल के कई फायदे हैं. रोजमर्रा के कई कामकाज आसान हो गए हैं. लेकिन दूसरी तरफ समस्या भी पैदा हो गई है. नई पीढ़ी के बच्चों का मोबाइल फोन पर ज्यादा समय बीत रहा है. बच्चा दिनभर मोबाइल फोन देखता रहता है. हर माता-पिता बच्चों की आदत से परेशान है. बच्चों की आदत अब लत बनती जा रही है. मोबाइल की लत से बच्चों का विकास रुक रहा है और मानसिक परेशानियां भी जन्म ले रही हैं. अगर आप भी चाहते हैं बच्चों की लत छुड़ाना तो आपके लिए कुछ आसान टिप्स बताए जा रहे हैं. बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने में मदद मिल सकती है. 

बच्चों में मोबाइल, इंटरनेट की लत कैसे करें दूर? 

कोरोना महामारी की वजह से बच्चे बाहरी दुनिया और पर्यावरण के बारे में काफी कुछ भूल गए हैं. बच्चों को प्रकृति और पर्यावरण ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए प्रेरित किया जाए. जंगल, प्राणी, पानी के महत्व से बच्चों को रूबरू कराएं. प्राकृतिक जगहों पर बच्चों को घुमाने ले जाएं. आपको महंगे हिल स्टेशन या टूरिस्ट स्पॉट जाने की जरूरत नहीं. आप बच्चों को घर के आस-पास तालाब या गार्डन में भी ले जा सकते हैं. आसपास के माहौल से बच्चे पर्यावरण और प्रकृति की ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकेंगे. महामारी के कारण लगभग 2 वर्षों से घरों में कैद बच्चों को मैदानी खेल खेलने की आदत कम हो गई होगी.

अब जरूरी है कि फिर से मैदान में ले जाकर खेलने के लिए बच्चों को प्रेरित करें और कोशिश करें कि साथ में परिवार का कोई भी सदस्य भी खेले. मोबाइल से दूरी बनाने के लिए बच्चों को आप घरेलू कामों में व्यस्त रख सकते हैं. कपड़े सुखाना, कपड़े प्रेस करना, कमरा साफ करना, पौधों में पानी डालना, घरों में पानी भरना जैसे कामों में मदद ली जा सकती है. बच्चों को रूचि के अनुसार किचन में काम करने को कहें. इन उपायों से बच्चे ना केवल मोबाइल से दूर रहेंगे बल्कि खेल-खेल में कई काम भी सीख जाएंगे. इंटरनेट की दुनिया से जुड़े बच्चों की लत छुड़ाने के लिए किताबें भी मददगार साबित हो सकती हैं.

Bastar Mati Puja 2022: गर्मी में आदिवासी मनाते हैं 15 दिनों का ये खास त्यौहार, महिलाएं नहीं होती हैं शामिल

कोरोना के कारण घरों में कैद बच्चों ने इंटरनेट को साथी बना लिया है. आप इंटरनेट से दूर करने के लिए बच्चों को किताबें दे सकते हैं. आप खुद अच्छी-अच्छी किताबें पढ़ने की आदत डालें और बच्चों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करें. बच्चों की रूचि के अनुसार किताबें उपलब्ध कराएं और किताबों पर चर्चा भी करें. आपकी ये तरकीब बच्चों में किताबों के प्रति रूचि बढ़ाने का काम करेगी. कुछ बच्चों की आदत बहुत ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने की होती है. मोबाइल छीनने पर बच्चे पाने की जिद करने लगते हैं. अगर आपका बच्चा जिद करने लगे तो मोबाइल में पासवर्ड भी सकते हैं. बच्चा आपके मोबाइल का इस्तेमाल ही ना कर सकेगा. 

Chhattisgarh: सीएम के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ में IPL सट्टा पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, जानें कहां-कितने सटोरिए पकड़ाए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget