एक्सप्लोरर

Ambikapur News: सरगुजा में सूखे की आशंका के बीच हुई झमाझम बारिश, 52 साल बाद बना नया रिकॉर्ड

अम्बिकापुर (Ambikapur) में मानसून के आखिरी दिन जमकर बारिश हुई. जिसके बाद यहां पिछले 52 सालों की तुलना में सबसे ज्यादा 37.6 मिमी बारिश होने का नया रिकार्ड बन गया है.

Surguja News: सूखे की आशंका के बीच सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर (Ambikapur) में मानसून के आखिरी दिन पिछले 52 सालों की तुलना में सबसे ज्यादा 37.6 मिमी बारिश होने का नया रिकार्ड बन गया है.यहां गुरुवार को देर शाम हुई बारिश देर रात तक जारी रही. मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 52 सालों में मानसून सीजन के आखिरी दिन सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 30 सितंबर 2012 को 34.3 मिमी के रूप में दर्ज हुआ था, जो कल की बारिश ने पीछे छोड़ दिया. इस साल मानसून वक्त से पहले आने पर भी जून और जुलाई में बारिश बहुत कम हुई. इस कड़ी में सरगुजा संभाग में बारिश की मात्रा में 70% से भी अधिक की कमी रही थी.

मौसम विज्ञानी अक्षय मोहन भट्ट ने बताया कि प्रारंभिक मानसून की तरंगे उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर ना मुड़ कर लगातार दक्षिण की ओर गतिमान रही. वहीं अगस्त और सितंबर में हुई बारिश से किसानों और आमजनों की चिंता में कमी आई है. उन्होंने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ में अभी मानसून सक्रिय है और खाड़ी में बनने वाले चक्रवाती परिसंचरण से लगातार नमी की आपूर्ति यहां हो रही है. अभी एक नया परिसंचरण उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी में जन्म ले रहा है, जो अगले दो-तीन दिनों में अपने प्रभाव से छत्तीसगढ़ के मौसम में खलल कर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना उत्पन्न कर रहा है.  

Bank Holidays In October: क्या सच में इस महीने बैंक 21 दिनों के लिए रहेंगे बंद, यहां जानें खबर की सच्चाई

सितंबर ने 20 वर्षा दिवस का नया कीर्तिमान भी बना

मौसम विभाग के मुताबिक किसी क्षेत्र का वर्षा दिवस उस दिन को कहा जाता है. जिस दिन वहां 24 घंटों में 2.5 मिमी या अधिक वर्षा होती है. इस दृष्टिकोण से इस साल सितंबर में कुल 26 दिनों की वर्षा में 20 वर्षा दिवस के साथ नया रिकॉर्ड स्थापित किया है. इसके पहले सितंबर में सर्वाधिक 18 वर्षा दिवस का कीर्तिमान 1973, 2007 और 2011 के रूप ने दर्ज है.

आखिरी दिन सूरजपुर रहा सूखा

मानसून के अंतिम दिन अम्बिकापुर में 37.6, उदयपुर में 8.4, लखनपुर में 11.3, सीतापुर में 7.2, लुण्ड्रा में 17.1, मैनपाट में 6.3, बतौली में 4.3 मिमी वर्षा हुई। वहीं सूरजपुर जिला के सभी छह विकासखंडों में शून्य वर्षा दर्ज की गई है. बलरामपुर जिले में रामानुजगंज में शून्य 0.0, बलरामपुर में 4.2, वाड्रफनगर में 0.0, कुसमी में 55.0, शंकरगढ़ में 6.3, राजपुर में 30.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई है.

Chhattisgarh News: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा, बुजुर्गों के लिए राज्य में शुरू होगी ये सेवा

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget