एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. भारी बारिश, गरज और चमक के साथ आ सकती है. विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में भारी-बारिश को लेकर चेतावनी दी है, भारी बारिश को लेकर प्रदेश के 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, दरअसल छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन मानसून के बादल छट जाने की वजह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हो रही है, वहीं केरल के रास्ते बस्तर पहुंचा मानसून  आगे बढ़ गया है.

इस वजह से बस्तर संभाग में तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान है, लेकिन मौसम विभाग ने अब छत्तीसगढ़ में मानसून के दस्तक देने के बाद भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है, मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान -गंडई, राजनंदगांव, मानपुर -मोहला -अम्बागढ़ चौकी, बस्तर ,कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलो में एक दो स्थानो पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी है, साथ ही  इन सभी जिलों में अलर्ट रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

14 जिलों में भारी बारिश होने की पूरी संभावना
दरअसल पिछले साल की तरह ही इस साल भी छत्तीसगढ़ में मानसून ने काफी देरी से दस्तक दी है ,माना जा रहा था कि 13 जून को छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचेगी ,लेकिन यह सप्ताह भर देरी से पहुंची है, जानकारी के मुताबिक बस्तर से मानसून आगे जरूर बढ़ गया है, लेकिन खंड-खंड वर्षा होने की वजह से तेज गर्मी और उमस से लोग काफी परेशान है, हालांकि अब मौसम विभाग ने पूरी संभावना जताई है कि मानसून के बादल बन गए हैं.

जारी किया गया है  येलो अलर्ट जारी 
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में घने काले बादल भी छाने लगे हैं, और यहां भारी बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है, मौसम वैज्ञानिक एच.पी चंद्रा  का कहना है कि प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है, यहां आगामी 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है, हालांकि उन्होंने पूरे प्रदेश भर में आगामी 27 जून के बाद ही मानसून की बारिश होने का अंदेशा लगाया है, लेकिन फिलहाल इन 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है, इधर मौसम विभाग से मिली चेतावनी के बाद इन सभी जिलों के बाढ़ आपदा प्रबंधन की टीम पूरी तरह से सतर्क हो गई है.

बारिश के अलर्ट से किसानों के खिले चेहरे
वही मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में होने वाली बारिश से सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात बाधित होने, भारी बारिश के कारण दृश्यता में कमी और जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने की चेतावनी दी है, और पहले से ही सारी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं, इधर एक तरफ जहां इस बारिश को लेकर खासकर बस्तरवासियो में खासा उत्साह है, वही अपने खेत में धान की बुआई कर चुके किसानों को भी इस बारिश से काफी उम्मीदें हैं.

ये भी पढ़ें: Sukma Naxal Attack: अर्धसैनिक बल की गाड़ी को नक्सलियों ने बनाया निशाना, CRPF के दो जवान शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget