एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव कोरोना पॉजिटिव, जानें जनता से क्या की है अपील

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी शेयर की है साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. कांग्रेस नेता ने रविवार शाम ट्वीटर पर यह जानकारी शेयर की है. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद आज शाम रायपुर में मैंने अपनी कोविड जांच करवाई जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने लिखा है कि मेरी तबीयत ठीक है और चिकित्सकों के निर्देशानुसार मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहा हूं.

दरअसल रविवार शाम स्वास्थ्य मंत्री अंबिकापुर जिले में थे. जब तबीयत बिगड़ी तो एंटीजन टेस्ट कराया गया लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आई पर तबीयत खराब होने के चलते आनन फानन में स्वास्थ्य मंत्री निजी हेलीकॉप्टर से रायपुर पहुंचे. रायपुर में दोबारा जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने ये भी अपील की है कि पिछले कुछ दिनों जो व्यक्ति मेरे संपर्क में रहे हैं आप सभी कृपया अपनी कोविड की जांच करवा लें और समस्त प्रदेशवासियों से आग्रह है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें और जब तक आवश्यक न हो घर में ही रहें.

बता दें कि देश में रोजाना कोरोना मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है. साथ ही ओमिक्रोन के मामले भी बढ़ रहे हैं.  गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव पिछले क़रीब एक सप्ताह से सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं और वो लगातार कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं. इसकी वजह से उन्हें बुखार आने की शिकायत हुई थी. अम्बिकापुर के निजी निवास तपस्या में खुद को आइसोलेट कर लिया है.

बहरहाल कुछ भी हो सूबे के स्वास्थ मंत्री के तबीयत ख़राब होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है, तो वहीं उनके शुभचिंतकों ने भी चिंता जताई है. 

इसे भी पढ़ें :

Chhattisgarh News: जांजगीर में हिंसात्मक हुआ पावर प्लांट कार्मचारियों का आंदोलन, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

Chhattisgarh News: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान घायल, इलाज के लिए रायपुर किया गया रेफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget