एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: क्या अब बच जाएगा हसदेव अरण्य? छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर उठाई ये मांग

Raipur News: हसदेव अरण्य को बचाने के लिए सालभर से आदिवासियों का आंदोलन चल रहा है. ग्रामीण आदिवासी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसको ध्यान में रखते हुए वन विभाग के अवर सचिव ने केंद्र को पत्र लिखा है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार ने हसदेव अरण्य (Hasdev Aranya) को बचाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है. लागातार विरोध के बाद आवंटन को निरस्त करने की मांग की गई है. आंदोलन कर रहे ग्रामीण आदिवासी के लिए यह बड़ी राहत की खबर है. इसके लिए वन विभाग ने सोमवार को पत्र लिखकर खदान के लिए दी गई वन भूमि के डायवर्शन की अनुमति को निरस्त करने का आग्रह किया है.

वन विभाग ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
दरअसल हसदेव अरण्य को बचाने के लिए सालभर से आदिवासियों का आंदोलन चल रहा है. ग्रामीण आदिवासी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसको ध्यान में रखते हुए वन विभाग के अवर सचिव केपी राजपूत ने सोमवार को केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में वन महानिरीक्षक को पत्र लिखा है. इस पत्र में कहा गया है कि हसदेव अरण्य कोल फील्ड में व्यापक जनविरोध के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा हो गई है. ऐसे में जन विरोध, कानून व्यवस्था और व्यापक लोकहित को ध्यान में रखते हुए 842 हेक्टेयर की परसा खुली खदान परियोजना के लिए जारी वन भूमि डायवर्शन स्वीकृति को निरस्त करने का कष्ट करें.

सरकार की पहल का आंदोलनकर्मियों ने किया स्वागत
सरकार की इस पहल का हसदेव अरण्य को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे छत्तीसगढ़ बचाओ संगठन के प्रमुख आलोक शुक्ला ने स्वागत किया है. उन्होंने का कि सरकार ने जन विरोध को स्वीकार किया और केंद्र को जनता की बात मानने के लिए पत्र लिखा हम इसका स्वागत करते हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों के पास वन स्वीकृति को निरस्त करने का बराबर का अधिकार है. शुक्ला ने कहा कि वन संरक्षण कानून की धारा 2 के तहत वन स्वीकृति का अंतिम आदेश राज्य का वन विभाग जारी करता है जिसे वह कभी भी वापिस ले सकता है.

विधानसभा में भी अशासकीय संकल्प किया गया था पारित

गौरतलब है कि परसा कोयला खदान से प्रभावित फतेहपुर, साल्ही और हरिहरपुर, घाटबर्रा जैसे कई गांव हसदेव अरण्य में कोयला खदान का विरोध कर रहे हैं. पिछले साल ग्रामीण आदिवासी 300 किलोमीटर की पदयात्रा कर राज्यपाल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले थे और हसदेव अरण्य को बचाने के लिए मांग की थी. वहीं इसके बाद हसदेव अरण्य को बचाने के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी एक अशासकीय संकल्प का समर्थन किया था. इसमें केंद्र सरकार से कोयला खदान आवंटन को निरस्त करने की मांग की गई थी. 

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू, गड़बड़ी होने पर किसान इस नंबर पर करें शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget