एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के रोलिंग मिलों को बड़ी राहत, बिजली बिल में दी गई 24% की छूट

Raipur: कोयला संकट के कारण रोलिंग मिल व्यवसाय घाटे में चल रहा था, छोटी-छोटी रोलिंग मिल बंद होने की कगार पर पहुंच चुकी थीं, लेकिन इस फैसले से उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है

छत्तीसगढ़ सरकार ने रोलिंग मिलों को बड़ी राहत देते हुए बिजली बिल में 9 महीनों के लिए 24 प्रतिशत की विशेष छूट देने का ऐलान किया है. इससे रोलिंग मिलों का बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि कोयला संकट के कारण रोलिंग मिल व्यवसाय नुकसान में चल रहा था, कई छोटी-छोटी रोलिंग मिल कोरोना काल में हुए नुकसान का बोझ नहीं उठा पाईं और धीरे-धीरे बंद होने की कगार पर पहुंच गईं.

राज्य सरकार वहन करेगी घाटा

दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की स्टेंड एलोन रोलिंग मिलों को ऊर्जा प्रभार में 9 माह तक के लिए 24% की विशेष छूट देने का निर्णय लिया है. इसको लेकर कुछ दिन पहले ही ऊर्जा विभाग द्वारा एक आदेश जारी किया है जिसके तहत रोलिंग मिलों को 01 जुलाई 2022 से 31 मार्च 2023 तक के लिए खपत की गई बिजली की मात्रा पर देय ऊर्जा प्रभार में 24% की छूट प्रदान की गई है. इस छूट से  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड कंपनी को जो भी घाटा होगा, उसका भुगतान राज्य सरकार करेगी.

रोलिंग मिलों को दी जा रही विशेष सब्सिडी
 बता दें कि राज्य की स्टेंड एलोन रोलिंग मिल को सीएसपीडीसीएल से बिजली प्राप्त कर रही है और  छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा एक अप्रैल 2022 से लागू नई विद्युत की दरों के अनुसार स्टेंड एलोन रोलिंग मिलों को HV-4 टैरिफ संवर्ग में सम्मिलित किया गया है, लेकिन राज्य शासन की तरफ से अब रोलिंग मिलों को विशेष सब्सिडी दी जा रही है.

राज्य में संचालित हैं कुल 175 मिलें
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कुल 175 रोलिंग मिलें हैं. अकेले रायपुर में 125 रोलिंग मिलें संचालित हैं. कोयला के दामों में लगातार वृद्धि और महंगी बिजली के चलते रोलिंग मिलों का संचालन प्रभावित हुआ है. रोलिंग मिलों के संचालन को बनाए रखने के लिए ऊर्जा प्रभार में छूट देकर विशेष राहत दी गई है, ताकि रोलिंग मिलों में काम करने वाले श्रमिकों को रोजगार मिलता रहे.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: आंगनबाड़ी केंद्रों तक आने में असमर्थ महिलाओं को कार्यक्षेत्र तक पहुंचाया जा रहा पोषणयुक्त आहार

Raipur News: रायपुर में दो भाइयों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद, नाबालिग के सीने में बड़े भाई ने घुसा दी गैती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget