एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News : राज्य सरकार ने तीन साल में लिया 51 हजार करोड़ से ज्यादा कर्ज, राजधानी में हुआ फिजूल खर्च

Chhattisgarh News : बीजेपी ने छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगया है कि तीन साल में 51 हजार करोड़ का कर्ज लिया है. वहीं कांग्रेस का आरोप है कि हमें विरासत में 40 हजार करोड़ का कर्ज लिया है.

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ सरकार का कर्ज लगातार बढ़ते ही जा रहा है. राज्य सरकार ने पिछले तीन साल में 51 हजार 194 करोड़ रुपए कर्ज लिया है. वहीं कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए सरकार को अपने बजट का एक बड़ा हिस्सा चुकाना पड़ रहा है. इसका खुलासा सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर के सवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने लिखित जवाब दिया है.

सरकार ने विभिन्न बैंकों से लिया कर्ज
दरअसल राज्य सरकार ने 1 दिसंबर 2018 से 31 अक्टूबर 2021 तक 51 हजार 194 हजार करोड़ कर्ज लिया है. अब तक प्रदेश सरकार ने 15 हजार 500 करोड़ रुपए का ब्याज व 8 हजार करोड़ रुपए का मूलधन जमा किया है. विवरण में बताया गया है कि राज्य सरकार ने पिछले 3 साल में आरबीआई से 39 हजार 80 करोड़ कर्ज लिया. राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक से 2 हजार 703.96 करोड़ रुपए कर्ज लिया. केंद्र सरकार के माध्यम से एशियन डेवलपमेंट कर्ज, विश्व बैंक, जी एस टी और अन्य कर्ज को मिलाकर 9 हजार 410.21 करोड़ रुपए सरकार ने कर्ज लिया है.

राजस्व से ज्यादा कर्ज
सरकार के ऊपर बढ़ते कर्ज के भार पर विधानसभा नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के पास विकास के नाम पर पैसे नहीं हैं. राजस्व से अधिक खर्चें हैं यह साबित करता है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आमदनी अठ्ठनी, खर्चा रुपए के तर्ज पर चल रही है. उन्होंने आगे कहा कि इन 36 महीनों में देखा जाए तो प्रदेश सरकार ने औसतन 1400 करोड़ रुपए हर माह, 48 करोड़ रुपए हर दिन हर घंटे 2 करोड़ रुपए और हर मिनट 3 लाख रुपए तक कर्ज ले चुकी है. यह कुल राजस्व का 106 प्रतिशत है. यह बेहद ही चिंताजनक है कि प्रदेश की सरकार राजस्व की बढ़ोतरी के लिए कुछ भी नहीं कर रही है और पूरा प्रदेश कर्ज में डूबता जा रहा है.

विरासत में मिला था 40 हजार करोड़ का कर्ज
बीजेपी के आरोप पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आम आदमी के सशक्तिकरण के लिए कर्ज लिया. किसानों के लिए सरकार ने 80 हजार करोड़ रूपया खर्च किया है. कांग्रेस सरकार का उद्देश्य किसानों और आम आदमी का सशक्तिकरण करना है. बीजेपी की रमन सरकार ने हमें विरासत में 40 हजार करोड़ कर्ज दिया. जब राज्य स्थापना के समय कांग्रेस सरकार थी तब सरकार के पास 3 हजार करोड़ रुपए का कर्ज था. बीजेपी ने नए राजधानी में फिजूल खर्च किया. स्काई वॉक और एक्सप्रेस-वे में खर्च किया जिसका कोई औचित्य नहीं है.

चुनावी लाभ के लिए रेवड़ी बांट रही
इधर अर्थशास्त्री प्रो. अजय चंद्राकर ने बढ़ते कर्ज को लेकर कहा कि आरबीआई ने हर राज्य को कर्जा लेने का लिमिट तय कर दिया है. इसी के अनुसार सभी राज्य लोन ले रहे हैं. लेकिन समस्या ये है कि सरकारें किसी भी प्रोजेक्ट को टाइम में पूरा नहीं करते हैं. इसके चलते लागत बढ़ जाता है. वर्तमान राजनीति में देखा जा रहा है कि राजनीतिक पार्टी चुनावी लाभ के लिए रेवड़ी बांट रही है. इससे बजट की बहुत बड़ी राशि ब्याज में निकल जाती है. 

ये भी पढ़ें-

C Voter Survey: उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड को लेकर ताजा चुनावी सर्वे का क्या है अनुमान, जानिए

UP weather & Pollution Today: उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, कानपुर-लखनऊ समेत मेरठ और प्रयागराज में अगले 24 घंटे में बढ़ेगी ठंड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget