एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, जलजीवन सर्वेक्षण 2023 में नारायणपुर जिला चमका

Water Life Survey 2023: नारायणपुर जिले को आकांक्षी जिले के अंतर्गत जलजीवन सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र से केंद्रीय जलशक्ति, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सम्मानित किया है.

Narayanpur News: छत्तीसगढ़ को एक राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. जल जीवन सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नारायणपुर जिले के केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सराहा जा रहा है.

 इसी कड़ी में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. नारायणपुर जिले को आकांक्षी जिले के अंतर्गत जलजीवन सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र से केंद्रीय जलशक्ति, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सम्मानित किया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस सम्मान के लिए नारायणपुर जिला वासियों को और इस कार्य में लगे जल जीवन मिशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है.

14 गांव में शत प्रतिशत परिवारों को मिला कनेक्शन
छत्तीसगढ़ सरकार ने दावा किया है कि बेहद कठिन बसाहटों वाले नारायणपुर जिले के गांव-गांव में हर ग्रामीण को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण कार्य था. इसे सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने आकांक्षी जिले के अंतर्गत नारायणपुर जिले को सम्मानित किया. केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन सर्वेक्षण 1 अक्टूबर 2022 से 30 जून 2023 तक कराया गया. इसमें आकांक्षी जिलों अंतर्गत नारायणपुर जिले का कार्य उत्कृष्ट पाया गया. इस जिले के लिए जल जीवन मिशन ने 30 हजार 322 परिवारों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा था, इसमें 18 हजार 72 घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाया जा चुका है. इसमें 14 गांव ऐसे हैं जहां शत प्रतिशत परिवारों को कनेक्शन दिया जा चुका है.

जानिए अधिकारियों ने क्या कहा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम मिशन मोड पर किया जा रहा है. मिशन संचालक आलोक कटियार ने बताया कि वर्तमान स्थिति में राज्य द्वारा औसतन प्रतिदिन 7000 घरेलू कनेक्शन की उपलब्धि अर्जित की जा रही है और 60 प्रतिशत परिवारों को घरेलू कनेक्शन दिया जा चुका है. अब तक राज्य के कुल 422 गांव को हर घर जल प्रमाणीकरण किया जा चुका है. 

अबूझमाड़ में अब तक नहीं हो पाया सर्वे
अधिकारियों ने बताया कि विकासखंड ओरछा का अधिकांश क्षेत्र अबूझमाड़ के अन्तर्गत आता है जो लगभग 4 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ पहाड़ एवं घने जंगलों से घिरा हुआ है. अभी तक इन क्षेत्रों का सर्वे भी नहीं हो पाया है. इस असर्वेक्षित क्षेत्र में 275 से अधिक ग्राम है, जिससे किसानों के हितों को देखते हुए मसाहती सर्वे के कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे. मसाहती ग्रामों में सर्वे कार्य चल रहा है. जल जीवन मिशन अंतर्गत सोलर पम्प आधारित पेयजल योजनाएं इस जिले के दूर-दूर में फैले बसाहटों में निवासरत ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही हैं.

नक्सली क्षेत्र के इन गांव में पहुंचा पानी
अधिकारियों ने कहा कि नारायणपुर जिले में 6 गांव में हर घर जल उत्सव मानकर प्रमाणीकरण कराया गया है. नारायणपुर जिले में हर घर जल पूर्ण करने के प्रयासों के अंतर्गत विकासखण्ड ओरछा के अंदरूनी ग्राम उदिदगांव, गुलुमकोड़ो, कोकोड़ी, कुंडला, खडकागांव, गुरिया एवं पल्ली आदि गांवों में कार्य पूर्णता पर है. जिले में सोलर आधारित 338 योजनाएं पूर्ण की जा चुकी है, सुदूर वनांचल क्षेत्रों में सोलर आधारित पेयजल योजनाओं से निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित किया जा रहा है. इस प्रकार नारायणपुर जिले के अंदरूनी एवं विद्युत विहीन ग्रामों में भी पेयजल सुविधा का लाभ मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Rain: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget