एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: चारा घोटाला से भी बड़ा छत्तीसगढ़ का गौठान घोटाला! बीजेपी ने की सीबीआई जांच की मांग

Chhattisgarh News : बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में बिहार के चारा घोटाले की तरह ही राज्य की गौठानों में भी घोटाले का आरोप लगाया है और इसकी सीबीआई जांच की मांग की है.

Chhattisgarh politics: छत्तीसगढ़ में चुनाव के पहले बीजेपी (BJP)आक्रामक मोड में आ गई है. कथित घोटालों के नाम पर यहां बीजेपी लगातार कांग्रेस (Congress) सरकार को घेर रही है. अब बीजेपी ने गौठन में 1300 करोड़ रुपये के घोटाले का बड़ा आरोप लगाया है. इसके तुलना बीजेपी ने चारा घोटाले से की है और सीबीआई (CBI)जांच की मांग की है. इस पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है. वहीं बीजेपी के इन आरोपों को कांग्रेस ने केवल दिमागी फितूर बताया है.

दरअसल, शनिवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर आरोप लगाए हैं कि गौठानों में गायों के लिए इंतजाम नहीं है. गोबर से निर्मित खाद का कहीं अता पता है. हमने राज्य के 3 हजार 948 गौठान का निरीक्षण किया हैं. इन गौठानों में कहीं भी गाय नहीं है. राज्य के 80 फीसदी गौठानों में गाय नहीं रहती है. सरकार इन गौठानों पर हर महीने 10 हजार रुपये खर्च करती है. कांग्रेसी इस पैसे का बंदरबाट कर रहे हैं. इसलिए बीजेपी की मांग है कि बिहार के चारा घोटाले की तर्ज पर ही इस गौठान घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जाए.

 अरुण साव ने सरकार  को घेरा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा " केंद्र सरकार द्वारा गांवों के विकास के लिए भेजी गई राशि में भूपेश सरकार ने गौठानों के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया है. प्रदेश सरकार ने दो रुपये किलो की दर से गोबर खरीदकर उसे 10 रुपये प्रति किलो की दर से घटिया वर्मी कंपोस्ट के नाम पर किसानों को बेचा. विभिन्न मदों में पंचायतों के विकास के लिए आई राशि सरपंचों से छीनकर अनेक बहानों से उसकी बंदरबांट कर ली गई है. कांग्रेसी नेता बिना चुनाव के गौठानों पर कब्जा करके बैठ गए हैं." इसके अलावा उन्होंने ये भी दावा किया है कि बदइंतजामी का आलम यह है कि अक्टूबर 2022 में सिर्फ तीन गौठानों में 150 गायों ने भूख, प्यास और घुटन के चलते दम तोड़ा.

कांग्रेस ने भी किया पलवार
उन्होंने कहा कि यही नहीं और मुख्यमंत्री बघेल के अपने विधानसभा क्षेत्र के अचानकपुर गौठान में ही 25 गायों की हत्या हुई है. बीजेपी की तरफ से लगाए जा रहे है आरोपों को गलत बताते हुए कांग्रेस ने भी शनिवार देर शाम एक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें कांग्रेस ने बीजेपी को मुद्दाविहीन बताया और कहा कि बीजेपी राज्य सरकार के जनहित के कामों का विरोध नहीं कर पा रही है, तो सफल योजनाओं में झूठे आरोप लगाकर अपनी भड़ास निकाल रही है.

बीजेपी के आरोपों को कांग्रेस ने बताया दिमागी फितूर
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गौठान योजना गांव के लोगों की है और बीजेपी आरोप लगाकर ग्राम वासियों की निष्ठा और ईमानदारी पर सवाल खड़ा कर रही है. गौठानों में भ्रष्टाचार बीजेपी का दिमागी फितूर है. कांग्रेस ने दावा किया है कि पीएम मोदी गोधन न्याय योजना का नाम बदलकर अपने बजट में शामिल करते हैं. इसके अलावा देश में बीजेपी की आठ राज्य सरकार गोठान योजना को अपने यहां लागू करने की योजना बनाती हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में बीजेपी इसका विरोध करती है.

कांग्रेस ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ
इसके साथ सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि रमन सिंह के राज में 1000 एकड़ सरकारी जमीन का बंदरबाट हुआ. रमन सिंह के राज में गौशालाओं के नाम पर 1677.67 करोड़ रुपये बीजेपी वालों ने गौशाला के नाम पर डकार लिए. 15 साल में 17000 से अधिक गायों की मौत भूख से, बिना चारा पानी के तड़प कर हुई. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार का गोधन न्याय योजना सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में से एक है. इस योजना के तहत राज्य में सरकार गौठान बना रही है. इन गौठनों में वो दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से गोबर खरीद रही है.

इसके साथ स्वालंबी गौठानों में चार रुपए प्रति लीटर के हिसाब से गोमूत्र खरीद रही है. खरीदी के गोबर और गोमूत्र से महिला समूह तरह तरह के प्रोडक्ट बना रही हैं. इसकी बिक्री बाजारों में की जा रही है, लेकिन विधानसभा चुनाव के पहल राज्य सरकार जिस योजना के बल पर अपनी ताकत दिखा रही है. उसी योजना पर बीजेपी ने अटैक किया है. इसका चुनाव पर कितना असर होगा होगा ये बड़ा सवाल है.

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने मोर बिजली ऐप का वर्जन 2.0 को किया लॉन्च, अब उपभोक्ताओं को मिलेंगी 36 नई सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget