एक्सप्लोरर

ABP CVoter Exit Poll 2024:  छत्तीसगढ़ में एक साल में भूपेश बघेल को दोहरा झटका, एग्जिट पोल में कांग्रेस को क्या मिला?

Chhattisgarh ABP CVoter Exit Poll 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया. इसी के साथ भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू को चुनावी मैदान में उतारा लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़े कांग्रेस के लिए हैरान करने वाले हैं.

Chhattisgarh Lok Sabha Elections ABP CVoter Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के जो आंकड़े सामने आए हैं, जो कांग्रेस के लिए टेंशन खड़ी कर सकते हैं. हैरान करने वाले इन नतीजों में सामने आया है कि कांग्रेस को 0-1 सीट ही मिलने का अनुमान है. वहीं, बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए के खाते में 10 से लेकर सभी 11 सीटें जा सकती हैं. 

एग्जिट पोल के इन आंकड़ो ने भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के सभी नेताओं को बड़ा झटका दिया है. 6 महीने के अंदर कांग्रेस को यह दूसरा झटका है. दरअसल, हाल ही में दिसंबर 2023 में विधानसभा चुनाव हुए जिनमें 90 में से 54 सीटों के साथ बीजेपी ने बहुमत हासिल किया और कांग्रेस को केवल 35 सीटों में संतोष करना पड़ा और भूपेश बघेल के हाथ से सत्ता की कुर्सी छिन गई.

कड़ी मशक्कत के बाद भी कांग्रेस को हासिल होगी निराशा?
दरअसल, कांग्रेस ने इस बार के लोकसभा चुनाव के लिए एड़ी-चोटी का बल लगाकर तैयारी की. राजस्थान के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का कमान सौंपा गया. राहुल गांधी समेत दिग्गज नेताओं की रैलियां हुईं और भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमी जैसे बड़े नेताओं को उम्मीदवारी देकर चुनावी मैदान में उतारा गया. हालांकि, एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के आंकड़े बताते हैं कि कांग्रेस को शून्य से एक सीट ही मिल सकती है. 

तीन चरणों में हुए लोकसभा चुनाव
जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान संपन्न कराए गए. 19 अप्रैल को एक सीट पर, 26 अप्रैल को तीन सीटों पर और 7 मई को बाकी सात सीटों पर वोटिंग पूरी हुई. राजनांदगांव से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनावी मैदान में थे, जिनका मुकाबला बीजेपी के संतोष पाण्डेय से रहा. महासुमंद से ताम्रध्वज साहू पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है, जिनके सामने बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी खड़ी हैं. वहीं, बस्तर (एससी) से कवासी लखमा को कांग्रेस ने टिकट दिया और उनका मुकाबला महेश कश्यप के साथ रहा. 

अब चार जून 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद यह साफ हो जाएगा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी उम्मीदवार की किस्मत चमकती है या कांग्रेस प्रत्याशी को जीत हासिल होती है. हालांकि अभी तक एग्जिट पोल के आंकड़े कांग्रेस के लिए टेंशन तो बीजेपी के लिए उम्मीद लेकर आए हैं. 

Disclaimer: एग्जिट पोल के आंकड़े फाइनल नहीं होते, यह केवल अनुमान है. असली नतीजे इससे कम या ज्यादा भी हो सकते हैं. लोकसभा चुनाव 2024 के असली नतीजे चार जून को चुनाव आयोग द्वारा जारी किए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget