एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सुकमा के जंगल में 'शहीद सप्ताह' मनाने के लिए जुटे थे नक्सली, सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. यहां जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों के जुटने की जानकारी मिलने पर अभियान चलाया गया है.

Sukma News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों (Nexals) के बीच हुई मुठभेड़ (Encounter) में करीब छह नक्सलियों के हताहत होने की संभावना है. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जिले के चिंतागुफा (Chintagufa) और किस्टाराम थाना के सीमावर्ती गांव छोटेकेड़वाल के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुआ.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चिंतागुफा और किस्टाराम के सीमावर्ती गांव छोटेकेड़वाल, बड़ेकेड़वाल और सिंघनमड़गू के जंगलों में किस्टाराम एरिया कमेटी के प्रभारी राजू और प्लाटून नंबर आठ के प्रभारी मासा की मौजूदगी की जानकारी मिली थी. इसके अलावा लगभग 30-35 नक्सलियों की मौजूदगी और नक्सलियों द्वारा शहीद सप्ताह मनाए जाने की भी सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि सूचना पाकर डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन के दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया.

सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने किया हमला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान सुबह जब सुरक्षाबल के जवान छोटेकेड़वाल के जंगल में थे तभी नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया. जिसके जवाब में डीआरजी के जवानों ने भी गोलीबारी की. अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से लगभग एक घंटे तक गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से भाग गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में चार से छह नक्सलियों के हताहत होने की संभावना है, जिन्हें उनके साथी अपने साथ ले गए.

नक्सलियों के खिलाफ जारी है अभियान
अधिकारी ने बताया कि पुलिस बल के जवान अभी भी अभियान पर हैं और उनकी वापसी के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी. नक्सली अपने मारे गए नेताओं की याद में 28 जुलाई से तीन अगस्त तक वार्षिक शहीद सप्ताह मनाते हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों के सप्ताह को देखते हुए राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: मणिपुर हिंसा पर सीएम बघेल ने पीएम मोदी को घेरा, कहा- 'अब हठधर्मिता छोड़ दें, सदन में...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget