एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Encounter: नारायणपुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो माओवादी ढेर, हथियार बरामद

Narayanpur Encounter: नारायणपुर के एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया ओरछा थाना क्षेत्र के गोमागाल के जंगलों में सर्चिंग के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर (bastar) संभाग में लगातार नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है. खासकर बस्तर संभाग के नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. इसी के तहत नारायणपुर जिले में शनिवार (3 फरवरी) को डीआरजी और बस्तर फाइटर के जवानों ने मुठभेड़ के दौरान दो नक्सलियों को मार गिराया है. 

वहीं मारे गए दोनों ही नक्सली वर्दीधारी है, लेकिन अब तक मारे गए दोनों की पहचान नहीं हो पाई है. इसके अलावा जवानों ने मुठभेड़ स्थल से एक 12 बोर की बंदूक और एक भरमार हथियार भी बरामद किया है. साथ ही नक्सलियों का विस्फोटक सामान और रोजमर्रा का सामान भी बरामद हुआ है. इस मुठभेड़ में जवानों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. जवान दोनों नक्सलियों के शवों को पुलिस कैंप लोकर आए हैं.

एक घंटे तक चली मुठभेड़
नारायणपुर जिले के एसपी पुष्कर शर्मा ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को नक्सलियों के नेलनार एरिया कमेटी सचिव अरब उर्फ कमलेश, नेलनार LOS कमांडर सोमडु, माढ़ डिवीजन सप्लाई इंचार्ज सपना, सन्नू और अन्य नक्सली कमांडरों की उपस्थिति की सूचना पर जवानों को ओरछा थाना क्षेत्र के गोमागाल के जंगलों में सर्चिंग के लिए भेजा गया था. इस दौरान सर्चिंग के बाद वापस लौट रहे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ करीब एक घंटे तक चली. इसके बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग गए. 

नक्सलियों की पहचान करने में जुटी पुलिस
इसके बाद जवानों ने घटनास्थल से सर्चिंग के दौरान दो नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए हैं. एसपी का कहना है कि मारे गए दोनों नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. सरेंडर नक्सलियों के मदद से दोनों नक्सलियों की पहचान की जा रही है. इसके अलावा घटनास्थल से पुलिस ने नक्सलियों का विस्फोटक सामान, हथियार और रोजमर्रा का सामान भी बरामद किया है. एसपी ने कहा कि मुखबिर की सूचना पर लगातार ऐसे इलाकों में पुलिस के जवानों के द्वारा दबिश दी जा रही है, जहां नक्सलियों की मौजूदगी होती है. फिलहाल मारे गए दोनों नक्सलियों की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: Ambikapur News: अंबिकापुर में लिफ्ट के बहाने पांच युवकों ने किशोरी को जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप, गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget