एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: मेला देखने आ रहे ग्रामीण को हाथी ने कुचला, तीन वनकर्मी घायल, दो ग्रामवासी लापता

Elephant Terror: छत्तीसगढ़ में लगातार हाथियों का आतंक बढ़ते ही जा रहा है. जंगल के कच्चे रास्ते से होकर पुसल्दा मेला देखने जा रहे एक ग्रामीण को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया.

Raigarh News: रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के पुसल्दा में जहां आज कार्तिकेश्वर मेला देखने आए ग्रामवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. वहीं मेला देखने आए एक ग्रामीण को जंगली हाथी ने दौड़ाकर पैरो से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि हाथियों के झुंड को दौड़ाने से वन विभाग के तीन कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और दो ग्रामवासी अभी तक लापता बताए जा रहे है. गौरतलब है कि छाल वन परिक्षेत्र के पुसल्दा और बोजिया में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा (Kartika Purnima) मेला को लेकर आस पास के 30 से 40 गांव के लोग सहित दिगर प्रांतों के लोग की भारी भीड़ मेला देखने उमड़ पड़ी थी. ग्राम बरभौना निवासी आसान राठिया पिता साधराम राठिया (55 वर्ष) मेला देखने जंगल के कच्चे रास्ते का उपयोग करते हुए पुसल्दा मेला देखने जा रहा था.  इसी दौरान उसका सामना दल के एक हाथी से हो जाने पर हाथी ने दौड़ाकर सूंड से पकड़ लिया और ग्रामीण को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया. 

पुसल्दा गांव से लगे जंगल में ही 57 हाथियों दल विचरण करने से वन विभाग की पूरी टीम ग्रामवासियों को जंगल की ओर जाने से रोकने के लिए तैनात कर दिया गया है. परंतु वहां मेला देखने आये ग्रामवासी हाथियों के झुंड को देखने की ललक में जंगल की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान शोर शराबा सुनकर हाथियों का एक झुंड आक्रमक हो गया और ग्रामवासियों की भीड़ पर हमला कर दिया.  इससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई. हाथियों के दौड़ाने से जान बचा कर भाग रहे वन विभाग के एक सहायक परिक्षेत्र अधिकारी सहित एक हाथी ट्रेकर और एक बीट गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और दो अन्य ग्रामीण लापता भी बताए जा रहे है. 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

छाल रेंज में 73 हाथियों का दल 

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अकेले छाल रेंज में ही इन दिनों 73 जंगली हाथियों का दल घूम रहा हैं. जिसमें एडु बीट में 57, बोजिया बीट में 10, औरानारा बीट में 02, लोटान में 02 के अलावा हाटी और बेहरामार में 01-01 जंगली हाथी घूम रहे हैं.  रायगढ़ जिले के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में एक लंबे अर्से से जंगली हाथियों की मौजूदगी रही है. आए दिन जंगली हाथियों के तरफ से उत्पात मचाने की खबरें भी आते रही है. रायगढ़ वन परिक्षेत्र में जहां इन दिनों 11 जंगली हाथियों का दल घूम रहा है. धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में 77 जंगली हाथियों का दल छाल सहित धरमजयगढ़ के अलग-अलग जंगलों में विचरण कर रहे हैं. इन दोनों वन परिक्षेत्र में 22 नर, 35 मादा और 21 शावक शामिल हैं. 

गांव में भी घुस आए थे हाथी

ग्राम वासियों के अनुसार ग्राम पुसल्दा में आज सुबह कुछ हाथी गांव में घुस आये थे. इससे पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया था. इससे हाथियों को खदेड़ने के लिए पूरा गांव जुट गया और ग्राम वासी जेसीबी से तथा वन विभाग के अधिकारियों के अलावा हाथी मित्र दल भी मौके पर पहुंचकर किसी तरह हाथियों को वापस जंगल में खदेड़ा गया.  इस साल छाल वनपरिक्षेत्र में ही यह 4 थी मौत है. इसमें 28 जून, 21 तथा 29 सितम्बर और आज ग्रामीण को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया है. जबकि इस साल अब तक 3 हाथी की भी मौत हो चुकी है. इसमें 17 अप्रैल, 15 जून तथा 24 अक्टूबर को हाथी की मौत हुई है. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: जंगली हाथियों के दल ने गांव में मचाया जमकर उत्पात, ग्रामीणों को गांव के बाहर गुजारनी पड़ी रात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget