एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: नक्सलियों की दहशत के बीच MI17 हेलिकॉप्टर बना 'वरदान', पोलिंग पार्टी को पहुंचा रहा मतदान केंद्र

Chhattisgarh Elections 2023 News: छत्तीसगढ़ में मतदान दलों की सुरक्षित आवाजाही के लिए वायु सेना के हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है. पहले चरण में नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान होना है.

Sukma News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Elections) में बस्तर (Bastar) संभाग की 12 और दुर्ग (Durg) संभाग की 8 सीटों पर 7 नंवबर को मतदान होना है. पांच नवंबर को शाम पांच बजे चुनावी शोरगुल खत्म होने के बाद अब बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान दलों को भेजने की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है. सुकमा जिले में 42 मतदान केंद्र ऐसे हैं जो पहुंच विहीन हैं और यहां वायु सेवा के MI-17 हेलीकॉप्टर की मदद से मतदान दलों को भेजा जा रहा है. इसके अलावा बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले में भी ऐसे कई नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं. इन इलाकों में भी MI-17 हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है.

सुकमा जिला निर्वाचन अधिकारी एस.हरीश ने बताया कि जिले के जगरगुंडा इलाका में इस बार कई नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं, हालांकि यह इलाका पहुंच विहीन है. ऐसे में इस क्षेत्र के करीब 42 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल को हेलीकॉप्टर की मदद से रवाना किया गया है. सुकमा की पुलिस लाइन में बने हेलीपैड में सभी मतदान कर्मियों को पहुंचाया गया. सुरक्षा के घेरे में इन मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया है.

शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती
इन केंद्रों में चुनाव आयोग की तरफ से बड़ी संख्या में फोर्स को भी तैनात किया गया है. कोशिश यही की जा रही है कि 7 नवंबर को प्रथम चरण में होने वाले मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों. निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र को देखते हुए सुकमा जिले में मतदान का समय सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है. यहां कुल 233 मतदान केंद्र हैं और इनमें 200 के करीब मतदान केंद्र अति संवेदनशील क्षेत्र में मौजूद हैं. जहां पर चुनाव संपन्न कराना सुकमा प्रशासन के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है. फिलहाल 42 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से रवाना कर दिया गया है.

हेलीकॉप्टर से मतदान दल हुए रवाना
बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि इस बार चुनाव आयोग से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई थी और सभी बटालियन बस्तर पहुंच चुकी है. शनिवार शाम से ही बस्तर संभाग के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बनाए गए मतदान केंद्रों तक मतदान दलों को भेजने का सिलसिला शुरू हो चुका है. लगातार अंदरूनी इलाक़ों में हेलीकॉप्टर की मदद से ही मतदान दलों को रवाना किया गया है. साथ ही ऐसे मतदान केंद्रों में पहले से ही बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है.

ये भी पढ़ें -  Watch: चुनावी प्रचार में दिखा स्मृति ईरानी का अलग अंदाज, चाय बनाई, कोंडागांव की सड़कों पर चलाई स्कूटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget