एक्सप्लोरर

Watch: चुनावी प्रचार में दिखा स्मृति ईरानी का अलग अंदाज, चाय बनाई, कोंडागांव की सड़कों पर चलाई स्कूटी

Smriti Irani : छत्तीसगढ़ में सात नवंबर को यहां पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान होना है. वहीं प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा और नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में बीजेपी (BJP) का चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है. प्रदेश में पीएम मोदी (Narendra Modi) से लेकर एक बाद एक बड़े नेताओं की जनसभाएं हो रही  हैं. इसी कड़ी में रविवार (पांच नवंबर) को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने केशकाल (Keshkal) से कोंडागांव (Kondagaon) तक स्कूटी पर रोड शो किया. इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बस्तर के कोंडागांव में एक कार्यकर्ता के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए चाय भी बनाई. 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दोपहर 1:15 बजे कोंडागांव में और शाम 4:15 बजे कटघोरा आमसभा को संबोधित करने वाली हैं. उसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की शाम 6:30 बजे कोरबा में आमसभा होगी, जिसको वो संबोधित करेंगी.  इसके साथ ही कोरबा में ही रात को विश्राम करेंगी. उल्लेखनीय है कि रविवार को बीजेपी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी छत्तीसगढ़ में रहेगी. रविवार को पीएम मोदी, सीएम हिमंत विश्वा सरमा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. 

सात नवंबर को होगा पहले चरण का मतदान
बीजेपी के ये सभी दिग्गज नेता आज अलग-अलग जिलों में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे. ये सभी नेता अपने उमीदवारों के पक्ष में चुनावी प्रचार करेंगे. इन सभी नेताओं का दौरा अगल-अलग विधानसभा क्षेत्रों में है. वहीं बता दें कि, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के छत्तीसगढ़ दौरे का रविवार को दूसरा दिन है.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार का रविवार को आखिरी दिन है. रविवार शाम को चुनावी प्रचार का ये शोर थम जाएगा, क्योंकि सात नवंबर को यहां पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान होना है. वहीं प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा और नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

Chhattisgarh Election 2023: नारायणपुर में चुनाव प्रचार पर निकले BJP नेता हत्या, नक्सलियों की साजिश, अरुण साव ने कांग्रेस को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget