एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections: बस्तर संभाग में नक्सलियों की दहशत! अब पोलिंग पार्टी को MI17 हेलिकॉप्टर पहुंचाएगा मतदान केंद्र

Chhattisgarh Election 2023 News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के दहशत को देखते हुए पोलिंग पार्टी की सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. इसके लिए वायु सेना के हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल होगा.

Bastar News:- बस्तर (Bastar) संभाग के 12 विधानसभा सीटों में 7 नवंबर को मतदान (Voting) होना है. सभी सीट नक्सल समस्या से ग्रसित हैं और यहां पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराना चुनाव आयोग (Election Commission) के लिए काफी बड़ी चुनौती होती है. वहीं चुनाव से पहले ही बस्तर के कई नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सली (Naxal) चुनाव बहिष्कार की धमकी देते हुए अंदरूनी क्षेत्रों की सड़कों पर पर्चे फेंक रहे हैं और पोलिंग बूथ पर भी बैनर लगाकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. नक्सलियों की सक्रियता को देखते हुए हजारों की संख्या में बस्तर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. मतदान केंद्रों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

वायु सेना के  MI-17 हेलिकॉप्टर से मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टी को पहुंचाने का काम किया जा रहा है. हालांकि सुरक्षा कारणों से बस्तर पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है कि किन-किन मतदान केंद्रों में हेलीकॉप्टर से मतदान दलों को पहुंचाने का काम किया जाएगा. 

10 से ज्यादा हेलीकॉप्टर होंगे इस चुनाव में तैनात
बस्तर के अंदरुनी इलाकों में ड्रोन, हेलीकॉप्टर और जवानों के माध्यम से नजर रख रही है. नक्सलियों के ठिकाने पर दबिश देने के लिए लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. बीते 2 सप्ताह में एंटी नक्सल ऑपरेशन में कुछ नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है. हालांकि अपने साथियों की मौत से बौखलाए नक्सली अंदरूनी इलाकों में छुटपुट वारदातों को अंजाम भी दे रहे हैं, इन्हीं वारदातों को ध्यान में रखते हुए और पहले चरण के मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बस्तर में 10 से अधिक MI17 हेलीकॉप्टर इस बार तैनात किए जा रहे हैं.

आईजी ने दी यह जानकारी
बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि इन हेलीकॉप्टर के माध्यम से मतदान दलों को नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में बनाए गए मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा, साथ ही ऐसे इलाकों में जो पहुंच विहीन  इलाका है वहां भी जवानों को पहुंचाने का काम हेलीकॉप्टर के माध्यम से किया जाएगा. हालांकि सुरक्षागत कारणों  से आईजी ने यह नहीं बताया कि बस्तर संभाग के किन इलाकों में हेलीकॉप्टर की मदद ली जाएगी.

IAF के पायलट साबित हुए संजीवनी
बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि जवानों के साथ-साथ वायु सेना के पायलट बस्तर के अंदरूनी इलाकों में हेलीकॉप्टर के माध्यम से ही घायल जवानों की जान बचाने में और मतदान दलों को मतदान के बाद केंद्रों से  सुरक्षित लाने में संजीवनी साबित हुए हैं.  इस बार अंदरूनी  इलाकों में 126 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं यहां मतदान दलों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा सकती है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Elections: डिप्टी सीएम सिंहदेव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत, निर्वाचन आयोग ने भेजा नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget