एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: 'मैं भोजन करने के बाद कैंडी क्रश खेलता हूं', BJP के हमलों के बीच सीएम बघेल ने फिर दिया जवाब

Chhattisgarh Assembly Elections: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का कैंडी क्रश खेलना भी इन दिनों मुद्दा बना हुआ है. बीजेपी उनपर तस्वीरों के जरिए हमला कर रही है तो सीएम बघेल भी जमकर उसका जवाब दे रहे हैं.

Chhattisgarh News: बीजेपी (BJP) ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) की कैंडी क्रश (Candy Crush) खेलती हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर उनपर जमकर तंज कसा. इसके बाद सीएम बघेल ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अपने राज्य के पारंपरिक खेल और कैंडी क्रश को खेलना जारी रखेंगे क्योंकि उन्हें पता कि छत्तीसगढ़ के लोग किसे चुनने जा रहे हैं. बघेल यहीं नहीं रुके बल्कि एक के बाद एक ट्वीट कर बीजेपी को जवाब दे रहे हैं और साथ ही पत्रकारों से बातचीत में भी उन्होंने इस मुद्दे को लेकर जवाब दिया. 

सीएम बघेल ने कहा, ''कैंडी क्रश खेलना कोई अपराध है क्या. मैं तनाव में नहीं रहता. बीजेपी के लोग चुनाव आते ही सक्रिय हो जाते हैं. मैंने पांच साल काम किया जनता के बीच रहा, जैसे-जैसे चुनाव आते जा रहे हैं मेरा तनाव और कम हो जाएगा. प्रचार होगा तो और तनावमुक्त हो जाउंगा. मैं भोजन करने के बाद कैंडी क्रश खेलता हूं. मुझे महाराज जी ( टीएस सिंहदेव ) ने डिनर पर बुलाया था. वहीं से हम मीटिंग में चले गए. मैं कार से  ही कैंडी क्रश खेल रहा था. मीटिंग से पहले खेल रहा था और जैसे शुरू हुआ बंद कर दिया. कैंडी क्रश खेलने में तकलीफ क्या है.''

कैंडी क्रश मेरा फेवरेट- सीएम बघेल
भूपेश बघेल ने इससे पहले ट्विटर पर कैंडी क्रश खेलती हुई तस्वीर खुद शेयर कर बीजेपी पर हमला बोला था. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''पहले बीजेपी को ऐतराज़ था कि मैं गेड़ी क्यों चढ़ता हूं, भौंरा क्यों चलाता हूं, गिल्ली डंडा क्यों खेलता हूं, प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्यों हो रहे हैं? कल एक बैठक से पहले फ़ोटो मिल गई जिसमें मैं कैंडी क्रश खेल रहा हूं. अब बीजेपी को उससे भी एतराज है. कैंडी क्रश भी मेरा फेवरेट है. ठीक ठाक लेवल पार कर गया हूं, वो भी जारी रहेगा.''

रमन सिंह सवालों का दिया जवाब
इसके बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने रिट्वीट करते हुए जवाब दिया था, ''भूपेश जी पांच साल से आप छत्तीसगढ़ के साथ "खेल" ही तो रहे हैं. कभी लैंड स्केम गेम, कभी कोल स्केम गेम, कभी सेंड स्केम गेम, कभी लिकर स्केम गेम. अब आचार संहिता लगी है, तो स्कैम गेम तो खेल नहीं सकते तो कैंडी क्रश ही खेल रहे हैं.'' रमन सिंह के ट्वीट पर सीएम बघेल ने फिर जवाब दिया और कहा, ''आप कितने क्यूट हैं डॉ.साहब. कैसे कर लेते हैं आप ये सब, कोई टॉनिक वगैरह लेते हैं क्या? 15 साल तक कमिशनखोरी का कॉमनवेल्थ खेलने वाले अब ऐसी बातें करेंगे?''

य़े भी पढ़ें-  Chhattisgarh Election 2023: नक्सलियों से खतरा! अब जगदलपुर के प्रत्याशी समेत 24 BJP नेताओं को X कैटेगरी की सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget