एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: नक्सलियों से खतरा! अब जगदलपुर के प्रत्याशी समेत 24 BJP नेताओं को X कैटेगरी की सुरक्षा

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को देखते हुए नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. इसी सिलसिले में बीजेपी नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के पहले चरण में बस्तर के 12 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होना है. सभी राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता 5 नवंबर तक चुनावी प्रचार प्रसार में जुटे रहेंगे. उधर, नक्सलियों के बहिष्कार को दखते हुए यहां शांतिपूर्वक चुनाव कराना  निर्वाचन आयोग (Elections Commission) के लिए चुनौती है. इस साल बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बीजेपी के नेताओं पर हो रहे नक्सली हमले को देखते हुए इन नेताओं की सुरक्षा भी चुनाव आयोग के लिए पहली प्राथमिकता हो गई है. इसी वजह से बस्तर (Bastar) में बीजेपी के 24 नेताओं को एक्स श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है. 

 इन नेताओं के साथ दो सशस्त्र कमांडो तैनात रहेंगे, जो अंदरूनी इलाकों में चुनाव प्रचार के दौरान हर वक्त उनके साथ मौजूद रहेंगे. बीजेपी के इन नेताओं में कुछ ऐसे नेता भी शामिल हैं जिन पर इससे पहले भी नक्सलियों ने कई बार हमला किया है. ऐसे में उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन्हें X श्रेणी की सुरक्षा दी गई है, सबसे ज्यादा दंतेवाड़ा जिले में 10 बीजेपी नेताओं को सुरक्षा दी गई है. हालांकि यह सुरक्षा व्यवस्था चुनाव को देखते हुए केवल 31 दिसंबर तक ही मिलेगी.

यहां बीजेपी के नेताओं को बनाया जा रहा निशाना
बस्तर संभाग में नक्सलियों ने अंदरूनी इलाकों में सबसे ज्यादा बीजेपी नेताओं को टारगेट बनाया है. साल के शुरुआती महीने में ही नारायणपुर जिले के  बीजेपी उपाध्यक्ष की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी, इसके बाद नारायणपुर में ही एक पूर्व सरपंच की हत्या की थी. बीजापुर में भी एक बीजेपी सरपंच को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया था. इसके अलावा दंतेवाड़ा और बस्तर जिले में भी एक-एक बीजेपी नेताओं की नक्सलियों ने हत्या की थी. इसके बाद बीजेपी के पदाधिकारी सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे थे.

बीजेपी के कई नेताओं को मिली हुई है सुरक्षा
उधर, बीजेपी नेताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने बस्तर में भाजपा के 24 नेताओं को X श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करने के निर्देश दिए है. हालांकि बस्तर में  पहले से ही कई बीजेपी के बड़े नेताओं को Z और Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है, वहीं जिन भाजपा नेताओं को X श्रेणी की सुरक्षा दी गई है उनमें कई ऐसे भी बीजेपी के नेता शामिल हैं  जिन पर पहले भी नक्सली हमले कर चुके हैं, और बाल बाल  उनकी जान भी बची है...

 इन 24 नेताओं को मिली X श्रेणी की सुरक्षा
जगदलपुर के बीजेपी प्रत्याशी किरण देव, कमला विनय नाग, मनीष सुराना, संतोष गुप्ता, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सोमडू कोर्राम, कुलदीप ठाकुर,सत्यजीत सिंह, कामो कुंजाम, श्रीनिवास मुदलियार, कमलेश मंडावी, लव कुमार रायडू ,फूलचंद गागड़ा, सुधीर पांडे, धनीराम बारसे,संजय सोढ़ी, जसकेतु उसेंडी, देवलाल दुग्गा और भरत मटियार को एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh Politics: कांग्रेस की मीटिंग में कैंडी क्रश खेलते हुए सीएम का वीडियो वायरल, अब भूपेश बघेल ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget