एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023:छत्तीसगढ़ में निर्वाचन आयोग ने तबादले के बाद की नई तैनाती, कोरबा के एसपी बदले, इन जिलों को मिले नए DM

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग एक्टिव मोड पर आ गया है. शासन ने दो कलेक्टर तीन पुलिस अधीक्षकों सहित आठ अधिकारियों का तबादला किया था. उनकी जगह नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई.

Chhattisgarh Election News: भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के निर्देशों का पालन करते हुए छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) शासन ने दो कलेक्टर तीन पुलिस अधीक्षकों सहित आठ अधिकारियों का तबादला किया था. जिसके दो दिन बाद शुक्रवार को रिक्त पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई. राज्य में जिन आठ अधिकारियों की नयी पदस्थापना की गई है उनमें तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी और तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी शामिल हैं.

नए अधिकारियों को सौंपा गया प्रभार
राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज शाम जारी आदेश के अनुसार, 2009 बैच के आईएएस अधिकारी, संचालक तकनीकी शिक्षा, रोजगार और प्रशिक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण अवनीश कुमार शरण को बिलासपुर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है. आदेश के अनुसार, पंचायत विभाग के संचालक कार्तिकेय गोयल को रायगढ़ जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है.

इसी तरह प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा और छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की आयुक्त इफ्फत आरा को संयुक्त सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, प्रबंध संचालक मार्कफेड और प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी राम गोपाल गर्ग को दुर्ग जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. गर्ग उप महानिरीक्षक (रायगढ़-सक्ती-जशपुर जिले) के पद पर तैनात थे.

जितेंद्र शुक्ला बनें कोरबा एसपी
आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) की 16वीं बटालियन के कमांडेंट जितेंद्र शुक्ला को कोरबा पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. वहीं सीएएफ की 19वीं बटालियन के कमांडेंट मोहित गर्ग को राजनांदगांव जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही जांजगीर-चांपा जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आईयूसीएडब्ल्यू (महिलाओं के खिलाफ अपराध के लिए जांच इकाइयां) अर्चना झा को एएसपी बिलासपुर और पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय राजनांदगांव रेंज में पदस्थ एएसपी अभिषेक कुमार झा को एएसपी दुर्ग नियुक्त किया गया है.

इन अधिकारियों को किया गया इधर से उधर
निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद बुधवार रात राज्य शासन ने राज्य के आठ अधिकारियों - रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मनोज सोनी, राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीना, कोरबा एसपी उदय किरण, दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, बिलासपुर एएसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग एएसपी संजय ध्रुव का तबादला कर दिया था.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ कांग्रेस कब जारी करेगी कैंडिडेट्स की लिस्ट? सीएम भूपेश बघेल ने बताई फाइनल डेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget