एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ कांग्रेस कब जारी करेगी कैंडिडेट्स की लिस्ट? सीएम भूपेश बघेल ने बताई फाइनल डेट

Congress Candidate List: सीएम बघेल ने कहा कि संगठन के सभी लोगों से राय मशवरा करने और सर्वे पर विचार विमर्श करने के बाद ये सूची(विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची) तैयार की गई है.

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं. तमाम पार्टियां अब अपने उमीदवारों की सूची जारी करने में लगी हुई हैं. बीजेपी (BJP) अपने उमीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है. वहीं आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party) उमीदवारों की तीन सूची जारी कर चुकी है, लेकिन अभी तक कांग्रेस की एक ओर से उमीदवारों की एक भी लिस्ट जारी नहीं की गई है. दरअसल, कांग्रेस (Congress) पितृ पक्ष के खत्म होने का इंतजार कर रही है और दुर्गा मां की पूजा के साथ प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करने का फैसला किया है. 12 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक भी की गई.

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कहा, "संगठन के सभी लोगों से राय मशवरा करने और सर्वे पर विचार विमर्श करने के बाद ये सूची(विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची) तैयार की गई है. हमारे साथियों की वजह से पितृ पक्ष तक रूकना पड़ा लेकिन हमारी तैयारी पहले से थी. इस सूची का एकमात्र मानदंड जीतने की क्षमता रखा गया है. कांग्रेस की पहली सूची 15 अक्टूबर को जारी की जाएगी." साथ ही सीएम बघेल ने ये दावा भी किया कि हमने उमीदवारों की अच्छी सूची बनाई है. सीएम बघेल ने कहा कि जीतने वाले उमीदवार को ही टिकट दिया जाएगा. टिकट बंटवारे का यही असली क्राइटेरिया है.

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगा चुनाव
बता दें कि निर्वाचन आयोग ने पांचों राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है. इसी के साथ ही पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. पहले चरण यहां सात नवंबर को 20 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.  वहीं बाकी बची 70 सीटों पर 17 नंवबर को दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 90 में 68 सीटें जीती थीं. कांग्रेस को 43.9 फीसदी वोट मिले थे.

Chhattisgarh Election: पहले फेज की वोटिंग के लिए नोटिफिकेशन जारी, पहले दिन दाखिल नहीं हुआ कोई नामांकन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget