एक्सप्लोरर

Chhattisgarh ED Raid: ईडी रेड पर भड़के सीएम बघेल, कहा- छत्तीसढ़ में सबसे ज्यादा छापे, मार-मार के लिखवा रहे...गृहमंत्री को लिखा है पत्र

Raipur ED Raid: छत्तीसगढ़ के सीएम सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में लगातार हो रही ईडी की कार्यवाही पर बयान दिया है. साथ ही उन्होंने ईडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Bhupesh Baghel On ED Raid: छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्यवाही चुनाव नजदीक आते ही तेज हो गई. पिछले कुछ दिनों से लगातार ईडी की टीम रेड मार रही है. इसमें राज्य में बड़े कारोबारी से लेकर अधिकारी शामिल हैं. इस मामले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने लोगों पर ईडी द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी शिकायत की है.

सीएम का दावा छत्तीसगढ़ में देशभर से ज्यादा ईडी रेड

दरअसल रविवार को रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही ईडी की कार्यवाही पर बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि पिछले एक महीने में लगभग 50 ठिकानों पर छापे पड़ चुके हैं. उन्होंने देश में सबसे ज्यादा ईडी के छापे पड़ने का दावा किया है. इसके अलावा ईडी के अफसरों मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों की शिकायत मिल रही है. ईडी मारपीट कर जबरन कागज पर दस्तखत करवा रही है. मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि अब तक जितने आवेदन मिले हैं उसे संलग्न कर गृहमंत्री को पत्र लिखा है. इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात में इसकी जानकारी दी है.

सीएम बघले ने ईडी पर लगाया ये बड़ा आरोप 

इसके आगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा -''भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही हो जांच हो हम चाहते हैं. लेकिन मार-मार के लिखवा रहे हैं. यदि तुम्हारे (ईडी) पास प्रमाण है तो मारने की क्या जरूरत है. पैसा है रुपया है सोना चांदी है पकड़ते, बेनामी संपत्ति उसको पकड़ते कार्यवाही करते. कागज दिखाते और दस्तखत करवाते. लेकिन मार मार के दस्तखत करवा रहे हैं.''

अभी तक व्यापारियों, उद्योगपतियों, कितनी राशि मिली उसकी कोई जानकारी नहीं है. हमारे कार्यकर्ताओं के यहां भी ईडी का छापा है. सीएम भूपेश बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा- ''देशभर से ईडी के अफसर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. महाराष्ट्र,गोवा, मध्यप्रदेश और दिल्ली से आकर यहां बैठे हुए हैं.'' 

सीएम बघेल ने चुनाव को लेकर लगाये ये आरोप

छत्तीसगढ़ में लगातार पड़ रहे ईडी रेड को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के चुनाव से जोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि ईडी की रेड राजनीति से प्रेरित है. सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है और सेंट्रल एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है. हमारा आरोप सही सिद्ध हो रहा है. उन्होंने आशंका जताते हुए कहा ''यदि हमारी सरकार थोड़ी बहुमत में होती तो हमारे विधायक तोड़ने की कोशिश करते. लेकिन हमें छत्तीसगढ़ की जनता का आशीर्वाद मिला और हम 71 सीट में है. उस दिशा में वो लोग प्रयास नहीं कर सकते. दूसरे प्रदेश में वो लोग किए. वो फार्मूला यहां लागू नहीं है तो ईडी को यहां बैठा दो रोज छापा डालो.''

छत्तीसगढ़ में ईडी की रेड 

गौरतलब है कि 11 अक्टूबर 2022 से छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्यवाही जारी है. पिछले साल ईडी ने कोयला ट्रांसपोटिंग में गड़बड़ी और अवैध लेवी के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें सस्पेंड आइएएस समीर विश्नोई, मुख्यमंत्री कार्यलय में पदस्थ सौम्या चौरसिया को ईडी ने गिरफ्तार किया है.

इसके अलावा 3 बड़े कारोबारियों को भी ईडी ने गिरफ्तार किया है. वहीं इस साल ईडी ने कांग्रेस के नेताओं के घर भी रेड डालना शुरू कर दिया है. फरवरी में आधा दर्जन से अधिक कांग्रेसी नेताओं के घर ईडी ने दबिश दी है इसके अलावा पिछले 3 दिनों से ईडी लगातार बड़े-बड़े कारोबारियों के यहां दबिश दे रही है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh: नक्सलगढ़ में खुला CRPF कैंप, नक्सलियों से लोहा लेने के साथ गांव के मरीजों का भी इलाज कर रहे जवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget