एक्सप्लोरर

Chhattisgarh ED Raid: ईडी के छापे के बाद केजरीवाल की राह पर सीएम भूपेश बघेल, दिखाने लगे स्कूल का मॉडल

Bhupesh Baghel Tweet on ED Raid: भूपेश बघेल भी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तरह केंद्रीय जांच एजेंसियों की ओर से राज्य में की जा रही कार्रवाई को शिक्षा के मॉडल से जोड़कर हमला बोल रहे हैं.

Bhupesh Baghel Tweet on ED Raid: देश में इन दिनों केंद्रीय एजेंसियों की ओर से लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है. देश के अलग-अलग राज्यों में इन एजेंसियों की तरफ से आय से अधिक संपत्ति मामले से जुड़ी जानकारी के आधार पर या फिर टैक्स चोरी जैसे मामले को लेकर छापेमारी की जी रही है. इन केंद्रीय एजेंसियों के छापामार कार्रवाई पर कुछ राज्यों के नेता केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. दिल्ली (Delhi) में केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) शराब नीति (Excise Policy) के मामले में केंद्रीय एजेंसियों की ओर से की जा रही कार्रवाई पर शिक्षा मॉडल को पेश करते हुए बीजेपी को घेरते हुए नजर आई थी. वहीं अब छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) भी अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के राह पर चलते हुए नजर आ रहे हैं.
 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तरह केंद्रीय जांच एजेंसियों की ओर से राज्य में की जा रही कार्रवाई को शिक्षा के मॉडल से जोड़कर हमला बोल रहे हैं. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी अपनी सरकार की तरफ से किए जा रहे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कामों का जिक्र करते नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ सालों में इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी की रेड कुछ कारोबारियों, आईएएस ऑफिसर और नेताओं पर हुई है और अब भी जांच चल रही है.
 
सीएम बघेल ने शिक्षा के मॉडल से की तुलना
सीएम भूपेश बघेल ने अपने ऑफिशल टि्वटर हैंडल पर एक अखबार के कटिंग को शेयर करते हुए लिखा, "आपकी ईडी हमारे 𝗘𝗗 (𝗘𝗱𝘂𝗰𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻𝗮𝗹 𝗗𝗲𝘃𝗲𝗹𝗼𝗽𝗺𝗲𝗻𝘁) को नहीं रोक पाएगी साहेब!" शायद इस ट्वीट से सीएम भूपेश बघेल यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है. सरकार की ओर से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाने पर लोगों को इसका फायदा मिल रहा है. सीएम इशारों ही इशारों में केंद्र सरकार को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि केंद्रीय एजेंसियां चाहे कुछ भी कर लें, लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ में बढ़ते शिक्षा के मॉडल को कैसे रोक पाएगी.
 
 
केजरीवाल सरकार रहेगी रेड की कार्रवाई पर शिक्षा का मॉडल पेश किया था
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले देश की राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर शराब घोटाले को लेकर केंद्रीय एजेंसी ने छापामार कार्रवाई की थी, जिसकी जांच अभी चल रही है. उस समय केजरीवाल सरकार के नेताओं ने कहा था कि दिल्ली सरकार अच्छा काम कर रही है, तो उसे काम करने नहीं दिया जा रहा है. आप सरकार के नेताओं ने दिल्ली की शिक्षा मॉडल को पेश करते हुए कहा था कि मनीष सिसोदिया शिक्षा मंत्री के तौर पर अच्छा काम कर रहे हैं, तो वह बीजेपी को पच नहीं रहा है.
 
'न खुद अच्छा काम करते, न हमें करने देते'
यही नहीं विदेशी अखबार में शिक्षा मॉडल में बेहतर काम करने की खबर छपने का जिक्र करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा था, "न खुद अच्छा काम करते, न हमें करने देते." वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूल की एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था, "मुझे गर्व है कि हमने इतने शानदार सरकारी स्कूल बनवाए हैं. बीजेपी को दुख है कि सरकारी स्कूल इतने अच्छे क्यों बनवाए गए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget