एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: ईडी के छापे को लेकर रमन सिंह के बयान पर भड़के सीएम बघेल, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी के छापे को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह के बयान पर पलटवार किया है, साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दे डाली है.

Bhupesh Baghel News: छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे पर राजनीति तेज होते जा रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सिंह को चुनौती दे दी है. उन्होंने कहा है कि रमन सिंह आरोपों का प्रमाण दें, नहीं तो मैं कानूनी कार्यवाही करूंगा और मानहानि का दावा ठोकूंगा. इसपर अब कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. दरअसल ईडी की कार्यवाही को लेकर डॉक्टर रमन सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जवाब सामने आया है. बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हेलीपेड पर रमन सिंह के आरोपों पर तल्ख लहजे में पलटवार किया है. 

रमन सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

सीएम भूपेश ने कहा- कौन डर रहा है, डर तो इनके मन में है, डरता कोई नहीं है. रमन सिंह बार-बार चुटका देते रहते हैं ,इनका एक ही काम है. ये बार बार दिल्ली जाकर शिकायत करते हैं. रमन सिंह जो बयान दिए हैं. वो घोर आपत्तिजनक है. वो कहते हैं कि सोनिया गांधी के एटीएम हैं. वो कहते हैं कि 25 रुपया टन कोयला में ले रहे हैं, प्रमाणित करें. अन्यथा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे नहीं तो उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी और मानहानि का दावा भी ठोकूंगा.

बीजेपी ने कहा- कांग्रेस के ही शिकायत पर हुई कार्यवाही

 दूसरी तरफ बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बयान भी समाने आया है. उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में गांव गांव ,गली गली में कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की चर्चा है. उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है. ईडी एक स्वतंत्र संस्था है ऐसे में अगर वह भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही कर रही है तो सरकार को तकलीफ नहीं होनी चाहिए. नारायण चंदेल ने आगे कहा कि जिस अधिकारी पर ईडी ने छापा मारा है उसकी शिकायत तो स्वयं कांग्रेस के ही मंत्री ने की थी तो ऐसे में विपक्ष को कोसने से क्या फायदा?
 
इन आईएएस अफसरों के यहां ईडी का छापा

गौरतलब है कि ईडी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के कई आईएएस अफसरों और व्यवसाइयों के यहां छापा मारा है. इसमें रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू का नाम भी शामिल है. माइनिंग विभाग के अधिकारी जेपी मौर्या,रायपुर में चिप्स के अधिकारी समीर बिश्नोई और व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी के यहां ईडी की टीम पहुंची थी. बता दें कि मंगलवार सुबह 5 बजे करीबी ईडी की टीम ने एक साथ कई जिलों में पहुंची थी.

इसे भी पढ़ें:

36th National Games 2022: 36वें नेशनल गेम में छत्तीसगढ़ का दबदबा जारी, मिले दो और पदक, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुआ ऑनलाइन RTI आवेदन, यहां जानिए कैसे और कहां दायर करनी होगी अर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget