एक्सप्लोरर

Durg: नदी में तैरते हुए मिली प्रेमी जोड़े की लाश, 2 दिनों से दोनों घर से थे लापता, जानें पूरा मामला 

Durg News: दुर्ग के शिवनाथ नदी में स्थित महमरा एनीकट में युवक और युवती की एक ही गमछे में बंधी हुई लाश तैरती हुई दिखाई पड़ी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

Chhattisgarh Dead Body Found From Shivnath River: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग (Durg) जिले में बीते 2 दिनों से लापता एक युवक और एक युवती के एक ही गमछे में बंधी हुई लाश (Dead Body) मिली है. युवक और युवती के शव शिवनाथ नदी (Shivnath River) के महमरा एनीकेट के पास मिले हैं. सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग मोर्चरी में रखवा दिया है.

शिवनाथ नदी में मिली प्रेमी जोड़े की लाश
दरअसल, दुर्ग के शिवनाथ नदी में स्थित महमरा एनीकट में आज सुबह युवक और युवती की एक ही गमछे में बंधी हुई लाश तैरती हुई दिखाई पड़ी. जिसे वहां मौजूद लोगों ने देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस को सूचना लगते ही सिटी कोतवाली पुलिस घटनास्थल के पास पहुंची और शव को नदी से निकाला. शव को निकालने के बाद लड़की के हाथ में एक कागज में 2 मोबाइल नंबर लिखे हुए थे. जिस पर पुलिस ने कॉल किया तो वो लड़की के पिता का नंबर था. लड़की के पिता को इस घटना की जानकारी दी गई है.

शादी नहीं होने की वजह से उठाया आत्मघाती कदम
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में ये पाया है कि युवक और युवती एक दूसरे से प्यार करते थे और एक दूसरे से शादी करना चाह रहे थे. लेकिन लड़की के घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे. जिसकी वजह से प्रेमी जोड़े ने आत्मघाती कदम उठाया. जांच में ये भी बात सामने आई है कि 31 मई से ही दोनों प्रेमी जोड़े अपने घर से गायब थे और आज दोनों की लाश नदी में तैरती हुई मिली है.

प्रेमिका है नाबालिक
सूत्रों की मानें तो लड़की संपन्न परिवार से थी और लड़का गरीब परिवार का था इसलिए लड़की के घरवाले लड़की की शादी करने से इनकार कर रहे थे. जांच में ये भी बात सामने आई है कि लड़की नाबालिग थी इसलिए लड़की को उसके परिजन समझा रहे थे.  इसके बाद लड़की के घरवालों ने लड़की को बिहार भेज दिया था. इस दौरान लड़की और लड़के में मोबाइल से संपर्क जारी था. इसके बाद लड़की बिहार में बिना किसी को बताए ट्रेन से वापस भिलाई आ गई थी और फिर दोनों ने मिलकर इस आत्मघाती कदम को अंजाम दिया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी है
सिटी कोतवाली थाना दुर्ग के प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि शिवनाथ नदी में दो लोगों की लाश तैर रही है. जिसकी सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई थी. मामले में ये भी पता चला कि लड़की भिलाई कोहका क्षेत्र की रहने वाली है और लड़का भी वहीं आसपास रहता था. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था. आत्महत्या का कारण क्या है इसकी अभी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh: CHO ने अस्पताल को समझ लिया है घर, इमरजेंसी पर भी नहीं खोलती दरवाजा, CMHO ने कही ये बात

Gaurela-Pendra-Marwahi: CM भूपेश बघेल के एलान के 20 महीने बाद भी मरवाही नहीं बन सका नगर पंचायत, अब लग रहे ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget