एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार ने सहायक आरक्षकों का पद किया समाप्त, इसकी जगह नया पद बनाया

छत्तीसगढ़ में सहायक आरक्षकों का पद समाप्त कर दिया गया है. इसकी जगह अब डिस्ट्रिक स्ट्राइक फोर्स के नाम से नए पद का सृजन किया जाएगा. सरकार की कवायद से नक्सल अभियान के खिलाफ अभियान को तेजी मिलेगी.

District Strike Force Cadre in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार ने सहायक आरक्षकों का पद समाप्त कर दिया है. इसकी जगह अब डिस्ट्रिक स्ट्राइक फोर्स के नाम से नए पद का सृजन किया है. गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 3736 पद की स्वीकृत दे दी गई. माना जा रहा है कि सरकार की कवायद से नक्सल अभियान के खिलाफ अभियान को तेजी मिलेगी. सहायक आरक्षक के उपलब्ध 3096 पदों को समाप्त कर सरकार डिस्ट्रिक्ट स्ट्राईक फोर्स संवर्ग निर्मित करते हुए 3736 नवीन पदों का सृजन करेगी.

सहायक आरक्षक पद की जगह अब डिस्ट्रिक स्ट्राइक फोर्स 

डिस्ट्रिक्ट स्ट्राईक फोर्स संवर्ग में आरक्षक के 3136 पद सृजित किए जाएंगे. इन पदों पर डाईंग कैडर में उपलब्ध सहायक आरक्षक ही संविलियन होंगे. सरकार के इस फैसले से सहायक आरक्षकों की वेतन विसंगति दूर होगी और नियमित आरक्षकों की तरह वेतनमान मिलेगा. सरकार के फैसले से राज्य में नक्सली खात्मे को लेकर चल रहे अभियान में सहयोग और गति मिलेगी.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में कुल 3096 सहायक आरक्षक पदस्थ हैं, जो राज्य के घोर नक्सली क्षेत्रों में तैनात हैं. इसमें बस्तर के घने जंगलों के अलावा गरियाबंद, बालोद, राजनांदगांव, कबीरधाम, महासमुन्द, धमतरी, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर और कोरिया में पुलिस के अन्य सशस्त्र बलों के साथ एक समान काम कर रहे है. लेकिन नियमित कर्मचारियों की तरह समान कार्य के बदले समान वेतन नहीं मिलता है, जिससे सहायक आरक्षकों में निराशा रहती है. 

Presidential Election: छत्तीसगढ़ में पारंपरिक तरीके से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का हुआ स्वागत, ये दल दे रहे समर्थन?

डिस्ट्रिक्ट स्ट्राईक फोर्स संवर्ग में इन पदों का होगा सृजन

डिस्ट्रिक्ट स्ट्राईक फोर्स संवर्ग के सृजन के नए प्रस्ताव के बाद आरक्षक के 3136, प्रधान आरक्षक के 460, सहायक उप निरीक्षक के 80, उप निरीक्षक के 40 और निरीक्षक के 20 पदों का सृजन होगा. इन पदों की कुल संख्या 3736 होगी. इससे सहायक अरक्षकों का संविलियन होगा.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पहली बार हिंदी में होगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई, जानें- क्या है तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget